APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

New Driving Licence Apply Online 2025 | DL Kaise Banaye Ghar Baithe | RTO Free Method

Driving Licence Apply Online –

इस आर्टिकल में हम देखेंगे Driving Licence बनाने का पूरा प्रोसेस कि आखिर कैसे कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे-बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बना सकता है। दोस्तों इस आर्टिकल में मैं आपको एक लाइसेंस Live में बनाकर दिखाने वाला हूं। यानि कि आप लाइव देख पाओगे कि स्टेप बाय स्टेप ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाया जाता है। बाकी आपके जानकारी के लिए बता दूं दोस्तों कि ड्राइविंग लाइसेंस बनता है दो पार्ट में — सबसे पहले बनता है लर्निंग लाइसेंस, जिसकी वैलिडिटी होती है 6 महीने की। इस 6 महीने के दौरान आप रोड पर गाड़ी चला सकते हैं और चालान से बच सकते हैं। हालांकि इसके कुछ Term’s and Conditions भी होते हैं जिनके डेप्थ में मैं नहीं जाने वाला हूं। अच्छा, अब इस 6 महीने के दौरान कभी भी आप फाइनल लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जो फाइनल लाइसेंस बनके आता है उसकी वैलिडिटी 10 से 15 साल की होती है। और हां दोस्तों, ये जो ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई होता है वो सेंट्रल गवर्नमेंट की वेबसाइट से होता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब किसी भी स्टेट से हैं — सबके लिए प्रोसेस सेम ही रहने वाला है। फर्क सिर्फ इतना होगा कि हर स्टेट का RTO कोड अलग होगा। बाकी प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं है। तो चलिए दोस्तों, लाइव मैं आपको एक ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करके दिखाता हूं।


Open Sarathi Parivahan Website – 

इसके लिए किसी भी ब्राउज़र के Google में आपको टाइप करना है “Sarathi Parivahan” या सीधे sarathi.parivahan.gov.in। अब जो पहला लिंक आएगा — Ministry of Road Transport & Highways — उसे ही आपको ओपन कर लेना है। अब दोस्तों, एक बात का ध्यान रखिए कि आजकल इंटरनेट पर बहुत सारे फेक वेबसाइट्स घूम रहे हैं। इसलिए सिर्फ और सिर्फ सरकारी वेबसाइट ही खोलिए।  जैसे ही वेबसाइट ओपन होगी, एक पॉपअप आएगा — उसे क्लोज कर दीजिए। अब आप देख सकते हैं कि ऊपर एक सेक्शन है Online Services का। वहां पर क्लिक कीजिए। उसके अंदर आपको तीसरा ऑप्शन मिलेगा — Driving Licence Related Services। बस इसी पर क्लिक करना है।


Select Your State :

अब दोस्तों, यहां पे एक और पॉपअप आ सकता है — “Update Your Mobile Number” का। इसे भी क्लोज कर दीजिए। अब नीचे आप देखेंगे एक ड्रॉपडाउन लिस्ट है जहां से आपको अपना स्टेट सेलेक्ट करना है। तो मैं यहां पर बिहार से बना रहा हूं, इसलिए बिहार सेलेक्ट कर लेता हूं। आप अपने स्टेट के हिसाब से अपना स्टेट सेलेक्ट कर लीजिए। सेलेक्ट करते ही फिर से एक पॉपअप आएगा, उसे क्लोज कर दीजिए। अब आपके सामने पूरा Driving Licence Related Services का पेज खुल चुका है, जहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे — जैसे Apply for Learner Licence, Apply for Driving Licence, Duplicate Licence, Upload Documents, Fee Payment, Application Status वगैरह। यहां से आप हर स्टेप कर सकते हैं — चाहे नया लाइसेंस बनवाना हो, डुप्लीकेट लेना हो या पुराने लाइसेंस का रिन्युअल करना हो।


Apply for Learner Licence : 

अब सबसे पहले हम “Apply for Learner Licence” पर क्लिक करेंगे, क्योंकि पहले लर्निंग लाइसेंस ही बनता है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने कुछ गाइडलाइंस दिखाई देंगी — इन्हें पढ़ लीजिए और नीचे “Continue” पर क्लिक कर दीजिए।


Select Category : 

अब दोस्तों, यहां पे आपको सेलेक्ट कैटेगरी का ऑप्शन दिखेगा। इसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप किस कैटेगरी से बिलॉन्ग करते हैं। यहां कई ऑप्शन होंगे — General, Foreigner, Ex-Serviceman, या Divyang Person। तो मैं यहां General सेलेक्ट करता हूं क्योंकि मैं न तो फॉरेनर हूं, न एक्स-सर्विसमैन और न ही दिव्यांग।


Select Applicant Type : 

अब अगला ऑप्शन आता है “Select Applicant Type” का। यहां तीन ऑप्शन होंगे — Applicant doesn’t hold any licence, Applicant holds Learner Licence, Applicant holds Driving Licence। चूंकि मेरे पास पहले से कोई लर्निंग या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो मैं पहला ऑप्शन सेलेक्ट करूंगा और नीचे “Submit” पर क्लिक करूंगा।


Aadhaar Authentication Option :  

अब देखिए दोस्तों, आगे बढ़ने से पहले एक नया पेज खुलेगा जिसमें दो ऑप्शन होंगे — Submit via Aadhaar Authentication और Submit without Aadhaar Authentication। अगर आप पहला वाला ऑप्शन चुनते हैं, तो आपके आधार कार्ड की डिटेल्स अपने आप आ जाएंगी — नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ सब कुछ। लेकिन ध्यान रहे, इसमें कुछ भी एडिट नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर आपके आधार में कोई गलती है, तो वो वैसे ही लाइसेंस में भी आ जाएगी। इसलिए मैं हमेशा Submit without Aadhaar Authentication वाला ऑप्शन ही चुनता हूं, ताकि मैं अपनी डिटेल्स खुद से सही-सही भर सकूं।


Mobile Verification : 

अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल नंबर डालिए, नीचे दिया गया कैप्चा भरिए और “Submit OTP” पर क्लिक कीजिए। अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा — उसे यहां डालिए और दोबारा कैप्चा भरकर “Submit OTP” पर क्लिक कर दीजिए। जैसे ही ओटीपी वेरिफाई होगा, आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा और फॉर्म खुल जाएगा।


Fill Applicant Form : 

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सारी डिटेल्स भरनी हैं। सबसे पहले आपको अपना RTO Office सेलेक्ट करना है। जैसे कि मेरा जिला है समस्तीपुर (BR33) — तो मैं उसे सेलेक्ट कर लेता हूं। इसके बाद “Name of Applicant” में अपना पूरा नाम डालना है — First Name, Middle Name, Last Name। नीचे “Relation” में Father, Mother, Husband या Guardian में से चुनना है और उनके नाम डालने हैं। साथ ही फॉर्म अपने आप आपका फुल नेम दिखा देगा जिससे आप चेक कर सकते हैं कि सब सही है या नहीं।


Fill Personal and Birth Details : 

अब यहां आपको अपना Gender, Place of Birth और Qualification सेलेक्ट करना है। मैं “Male” सेलेक्ट करता हूं, Place of Birth में अपना जिला डालता हूं, और Qualification में “10+2 or Equivalent” चुनता हूं। लैंडलाइन नंबर वाला कॉलम आप छोड़ सकते हैं, क्योंकि आजकल मोबाइल ही जरूरी है। अब Identification Marks डालने होंगे — दो ऐसे निशान जो स्थायी हों, जैसे चेहरे पर तिल या हाथ पर कट का निशान।


Identification Marks Meaning : 

अब बहुत लोग पूछते हैं कि ये “Identification Mark” क्या होता है ? तो दोस्तों, इसका मतलब होता है आपके शरीर पर कोई ऐसा निशान जो आपको पहचानने में मदद करे। जैसे मेरे बाएं हाथ की पांचवीं उंगली थोड़ा कटी हुई है — तो वो मेरा एक परमानेंट मार्क है। ऐसे दो निशान आपको लिखने होते हैं।


Enter Birth and Contact Details : 

अब यहां Date Of Birth डालिए, जिससे आपकी उम्र अपने आप निकल जाएगी। Country of Birth में “India” चुनिए, Blood Group डालिए (अगर नहीं पता तो “Unknown” डाल सकते हैं)। फिर अपना ईमेल आईडी डालिए ताकि सभी अपडेट वहीं पर आएं।


Address Details : 

अब बात आती है एड्रेस की। यहां पर State, District, Block, Village, House Number, Street, Landmark और Pin Code भरना है। यह बहुत आसान है — बस जो आपका असली एड्रेस है, वही डाल दीजिए। नीचे पूछा जाएगा कि आप इस पते पर कितने साल से रह रहे हैं। अगर जन्म से ही यहीं हैं तो अपनी उम्र डाल दीजिए। जैसे कि मैं 25 साल से हूं, तो 25 डाल दूंगा। अब अगर आपका Current और Permanent एड्रेस सेम है, तो “Same as” वाले बॉक्स पर टिक कर दीजिए — सारे डिटेल्स अपने आप कॉपी हो जाएंगे।


Select Class of Vehicle : 

अब यहां सेलेक्ट करना है कि आप किस वाहन के लिए लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। जैसे कि मैं टू व्हीलर और फोर व्हीलर दोनों का बनवाना चाहता हूं। तो मैं “Motorcycle with Gear (Non-Transport)” और “LMV – Light Motor Vehicle (Non-Transport)” दोनों को सेलेक्ट करता हूं और एरो पर क्लिक करके उन्हें दाईं तरफ ले जाता हूं। अगर किसी क्लास को हटाना है तो नीचे वाले बटन से वापस कर सकते हैं।


Self Declaration Form : 

driving license apply online

अब नीचे आपको “Click here for Self Declaration Form” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक कीजिए। एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें कुछ हेल्थ से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी। अगर इंग्लिश में समझ नहीं आ रहा तो राइट क्लिक करके “Translate to Hindi” कर सकते हैं।


Health Declaration Questions : 

यहां कुछ सवाल होंगे जैसे — क्या आपको मिर्गी या चक्कर आने की बीमारी है? क्या आपकी दोनों आंखें ठीक हैं ? क्या आपने कोई हाथ या पैर खो दिया है ? क्या आप रतौंधी से पीड़ित हैं ? क्या आप इतने बहरे हैं कि साधारण ध्वनि संकेत नहीं सुन सकते ? क्या आपको कोई ऐसी बीमारी है जिससे जनता को खतरा हो सकता है ? अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं तो सभी जगह “No” सेलेक्ट करें। फिर नीचे Term’s and Condition Agree करें और “Submit” पर क्लिक करें। इसके बाद कन्फर्मेशन आएगा — “Self Declaration Submitted Successfully।”


Application Reference Slip : 

अब आपको मैसेज मिलेगा — “Congratulations! Your Application has been Submitted Successfully।” और एक Application Number जनरेट होगा। यह नंबर बहुत जरूरी है, इसे नोट कर लीजिए या प्रिंट कर लीजिए।


Upload Documents : 

अब अगला स्टेप है डॉक्यूमेंट अपलोड करना। यहां आपको एक-एक करके Age Proof और Address Proof अपलोड करना होगा। Age Proof के लिए आप 10वीं की मार्कशीट, Birth Certificate या PAN Card दे सकते हैं। मैं PAN Card चुनता हूं। PAN नंबर डालिए, Issued By में “Income Tax Department” लिखिए, और फाइल अपलोड कर दीजिए। फिर “Confirm” पर क्लिक करें। अब Address Proof में Aadhaar Card सेलेक्ट कीजिए और उसकी स्कैन की हुई कॉपी अपलोड कर दीजिए। दोनों डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद “Confirm” पर क्लिक करें।


Photo and Signature Upload : 

अब फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने का ऑप्शन आएगा। यहां एक-एक फाइल चुनिए और अपलोड कीजिए। अपलोड करने के बाद “Upload and View Files” पर क्लिक कीजिए ताकि आप देख सकें कि सब कुछ सही है। अगर सही है तो “Save Photo and Signature” पर क्लिक करें।


Fee Payment :- 

अब फीस पेमेंट का स्टेप है। यहां पर कुल ₹740 की फीस दिखेगी। आप “Common Payment Gateway” चुनिए, कैप्चा डालिए, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चेक कर लीजिए, टर्म्स एग्री करके “Pay Now” पर क्लिक कीजिए। पेमेंट के लिए Debit Card, Credit Card या Net Banking में से कुछ भी चुन सकते हैं। कुछ स्टेट्स में UPI का ऑप्शन भी होता है। जैसे ही पेमेंट पूरा होगा, आपको “Fee Payment Completed Successfully” का मैसेज मिल जाएगा।


Slot Booking : 

अब अगला स्टेप है Slot Booking। यहां पर कैलेंडर खुलेगा जिसमें हरे रंग की तारीखें दिखेंगी — वही तारीखें उपलब्ध होती हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से डेट चुनिए जिस दिन आप RTO में जा सकते हैं। स्लॉट बुक होते ही एक स्लिप जेनरेट होगी जिसमें QR कोड और RTO ऑफिस का नाम होगा। इसे प्रिंट कर लीजिए या PDF में सेव कर लीजिए।


RTO Verification : 

अब आगे का प्रोसेस RTO ऑफिस में होता है। आपको अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट — आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट — लेकर जाना होगा। वहां पर आपका लाइव फोटो और सिग्नेचर लिया जाएगा और डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन होगी। ध्यान रहे — ऑनलाइन अपलोड किया गया फोटो सिर्फ रिकॉर्ड के लिए होता है। लाइसेंस पर जो फोटो प्रिंट होता है वो RTO में लाइव लिया जाता है।


Learning Licence Validity : 

बस इसके बाद आपका लर्निंग लाइसेंस बन जाता है जिसकी वैलिडिटी होती है 6 महीने। इन 6 महीनों तक आप “L” साइन लगाकर गाड़ी चला सकते हैं और Traffic Rules को प्रैक्टिकली सीख सकते हैं।


Final Driving Licence : 

अब जब आपको फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो तो आपको दोबारा RTO जाना होगा। वहां आपको अपने डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे और ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करते ही आपका फाइनल लाइसेंस बन जाएगा — कार्ड फॉर्म में, जो 10 से 15 साल तक वैध रहेगा।

Video for guidance – 

Leave a Comment