APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

Aadhaar App Guide: What is Aadhaar App और इसे कैसे इस्तेमाल करें? Features, Benefits & Setup Tips (2025)

Aadhaar App क्या है ?

Aadhaar App एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे UIDAI ने हमारी Digital पहचान को और आसान, सुरक्षित और हमेशा हमारे साथ रखने के लिए बनाया है। पहले Aadhaar से जुड़ी जानकारी देखने या अपडेट करने के लिए हमें अलग-अलग Website या सेंटर पर जाना पड़ता था, लेकिन अब इस ऐप की मदद से सबकुछ मोबाइल से ही किया जा सकता है। इसमें आप अपनी Aadhaar details देख सकते हैं, update status चेक कर सकते हैं, Password बदल सकते हैं, और सबसे बड़ी बात – अपनी Aadhaar जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए कई नए Privacy Features भी मिलते हैं। कुल मिलाकर Aadhaar App आपकी पहचान से जुड़ी हर जरूरत को एक जगह पूरा करता है।

Aadhaar App को कैसे सेट करें ?

Aadhaar App

Aadhaar App को सेट करना काफी आसान है और इसमें मुश्किल जैसा कुछ भी नहीं है। सबसे पहले आपको यह ऐप Play Store या App Store से डाउनलोड करना होता है। डाउनलोड होने के बाद जब आप ऐप खोलते हैं, तो यह आपसे आपका आधार नंबर या Virtual ID मांगता है। जैसे ही आप यह भरकर आगे बढ़ते हैं, आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आता है, जिसे डालते ही आपका आधार ऐप से Link हो जाता है।

इसके बाद ऐप आपको एक 4-digit का Password सेट करने के लिए कहता है। यही Password हर बार ऐप खोलते समय आपकी पहचान verify करता है, ताकि कोई और आपकी जानकारी तक पहुंच न सके। बस इतना सा Set Up है – और कुछ ही मिनटों में Aadhaar App इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है।

Aadhaar App के क्या-क्या फायदे हैं ? 

Aadhaar SharingAadhaar Sharing

Aadhaar App के आने से User’s के लिए Aadhaar से जुड़ा हर काम पहले से ज़्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको किसी भी जानकारी के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती – सारी details आपके मोबाइल में एक ही ऐप में Available रहती हैं।

इस ऐप में आपको Aadhaar डाउनलोड करने, अपडेट स्टेटस चेक करने, QR code दिखाने, Biometric Lock/Unlock करने जैसे कई काम मिल जाते हैं। साथ ही इसमें ऐसे Privacy Features भी शामिल हैं, जो आपकी Personal Details को सुरक्षित रखते हैं और बिना आपकी अनुमति किसी को भी आपका डेटा देखने नहीं देते।

Aadhaar App में Family Members का आधार कैसे जोड़ें ?

Aadhaar App में अपने परिवार के सदस्यों का आधार जोड़ना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको ऐप खोलकर अपने Password से लॉगिन करना होता है। इसके बाद होम स्क्रीन पर आपको “Add Aadhaar” या “My Aadhaar” जैसी Option मिलती है, जिस पर टैप करके आप नया आधार जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। अब आपको उस Family Members का Aadhaar Number या Virtual ID दर्ज करनी होती है। जैसे ही आप यह भरते हैं, उनके Registered Mobile Number पर एक OTP भेजा जाता है। OTP डालते ही उनका Aadhaar आपके ऐप में Link हो जाता है। एक बार जोड़ने के बाद आप उनके Aadhaar कार्ड की Details, QR Code, और कई जरूरी जानकारी एक Click में देख सकते हैं – बिलकुल अपने Aadhaar की तरह।

Aadhaar App में Aadhaar Sharing कैसे करें ?

Aadhaar App में Aadhaar Sharing का Feature आपकी पहचान को सुरक्षित तरीके से शेयर करने के लिए बनाया गया है, ताकि आपको हर जगह पूरा Aadhaar नंबर बताने की जरूरत न पड़े। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। सबसे पहले ऐप खोलकर Password से लॉगिन करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर आपको  QR Code, Offline eKYC या “Aadhaar Sharing” जैसा Option दिखाई देगा।

अगर आप QR Code के जरिए शेयर करना चाहते हैं, तो बस उस पर टैप करें – ऐप तुरंत आपका सुरक्षित QR Code दिखा देगा, जिसे सामने वाला स्कैन करके आपकी Verified Details देख सकता है। वहीं अगर आप Offline eKYC  चुनते हैं, तो ऐप आपकी जानकारी को एक Encrypted File में बदल देता है, जिसे आप किसी भी संस्था या व्यक्ति को भेज सकते हैं। खास बात यह है कि यह फ़ाइल केवल आपके सेट किए गए Password से ही खुलती है, जिससे आपकी Privacy पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

क्या Aadhaar App सुरक्षित है ?

Aadhaar App

हाँ,  Aadhaar App  सुरक्षा के मामले में काफी भरोसेमंद माना जाता है, क्योंकि इसे UIDAI खुद विकसित और मैनेज करता है। ऐप में आपकी Privacy और Data Safety को ध्यान में रखते हुए कई लेयर की Security लगाई गई है। सबसे पहले, ऐप में लॉगिन करने के लिए आपको एक 4-digit Password सेट करना होता है, जो हर बार ऐप खोलते समय आपकी पहचान verify करता है।

इसके अलावा, ऐप में Biometric Lock/Unlock, Encrypted Data Sharing, और OTP Based Verification जैसे Features भी मौजूद हैं, जो आपकी जानकारी को गलत हाथों में जाने से बचाते हैं। यहां तक कि Offline eKYC जैसी सुविधा आपकी Details को Encrypted Form में शेयर करती है, ताकि कोई भी आपकी असली जानकारी Misuse न कर सके।

Aadhaar App में और क्या-क्या काम कर सकते हैं ?

Aadhaar App सिर्फ आधार देखने के लिए नहीं है – इसके अंदर आपको कई ऐसी सुविधाएँ मिलती हैं जिनसे Aadhaar से जुड़े लगभग सभी काम मोबाइल पर ही पूरे हो जाते हैं। सबसे पहले आप Aadhaar Download कर सकते हैं, यानी आपका आधार कार्ड हर समय आपके फोन में सुरक्षित रहता है। इसके अलावा अगर आपने कोई अपडेट कराया है, तो Update Status भी सीधे ऐप से चेक कर सकते हैं।

इस ऐप की खास बात यह है कि आप Biometric Lock/Unlock कर सकते हैं, जिससे आपका आधार किसी भी unauthorized इस्तेमाल से सुरक्षित रहता है। साथ ही, ऐप में आपको Aadhaar Status Check, Aadhaar Verification, QR Code Scan, और VID (Virtual ID) Generate जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

अगर किसी को आपकी पहचान verify करनी है, तो आप ऐप के जरिए Aadhaar Share या Offline eKYC File भी दे सकते हैं – वो भी पूरी तरह सुरक्षित तरीके से। कुल मिलाकर, Aadhaar App आपकी पहचान से जुड़ी सारी छोटी-बड़ी जरूरतों को एक ही जगह आसान तरीके से पूरा करता है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial – 

Aadhaar App से जुड़े FAQs – 

1. क्या Aadhaar App को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट जरूरी है ?
हाँ, Aadhaar App की ज्यादातर सुविधाएँ इंटरनेट पर चलती हैं। हालांकि QR Code दिखाने जैसे कुछ Features बिना इंटरनेट भी काम कर जाते हैं।

2. क्या मैं एक ही मोबाइल में कई Aadhaar कार्ड जोड़ सकता हूँ ?
हाँ, Aadhaar App में आप अपने परिवार के कई आधार कार्ड जोड़कर एक ही जगह मैनेज कर सकते हैं।

3. क्या Aadhaar App में आधार अपडेट किया जा सकता है ?
सीधे ऐप से अपडेट नहीं किया जा सकता, लेकिन आप Update Status, Enrolment Center Info, और Online Update लिंक जैसी सुविधाएँ पा सकते हैं।

4. अगर मोबाइल नंबर आधार में लिंक नहीं है, तो क्या ऐप चलेगा ?
नहीं, Aadhaar App सेट करने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है, क्योंकि OTP उसी नंबर पर भेजा जाता है।

5. क्या Aadhaar App में मेरा डेटा सुरक्षित रहता है ?
हाँ, ऐप में Password, OTP Verification, और Encrypted Data का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है और कोई अनधिकृत एक्सेस नहीं कर सकता।

अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment