Aadhaar Card ऑनलाइन अपडेट –
Aadhaar Card ऑनलाइन अपडेट का मतलब है – अपनी आधार जानकारी को घर बैठे, बिना किसी सेंटर गए, Internet की मदद से बदलना या सही करना। इसमें आप नाम, पते, जन्मतिथि, फोटो या Other’s Document जैसी जानकारियों को आसानी से UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या MyAadhaar Portal के ज़रिए अपडेट कर सकते हैं। यह तरीका तेज़ भी है और सुरक्षित भी, क्योंकि पूरे प्रोसेस में आपको सिर्फ़ अपने मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से ही Verifiaction करना होता है।
Aadhaar Card में कौन-कौन सी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकती है –
Aadhaar Card में कुछ Selective जानकारियाँ ऐसी हैं जिन्हें आप बिना किसी आधार केंद्र जाए, सीधे ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। इन अपडेट्स के लिए आपको केवल Registered मोबाइल नंबर और सही Document’s की जरूरत होती है। वर्तमान में UIDAI आपको निम्न जानकारी ऑनलाइन सुधारने या बदलने की सुविधा देता है :-
-
Address : अगर आप किसी नए शहर या घर में शिफ्ट हुए हैं, तो आप नया पता आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
-
Name, Gender and Date of Birth : UIDAI समय-समय पर इन Services की Availability बदलता है, लेकिन जब यह Active हों, तब इन्हें भी ऑनलाइन सुधारा जा सकता है।
-
Photograph and Biometrics : ये ऑनलाइन अपडेट नहीं होते, इसके लिए आपको सेंटर जाना पड़ता है।
Aadhaar Card को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें –
Aadhaar Card को ऑनलाइन अपडेट करना एक सरल और पूरी तरह Digital Process है, जिसमें आपको किसी Centre पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। बस आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए और आपके पास सही Document’s मौजूद होने चाहिए। पूरा Process इस तरह से होता है :-
-
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या MyAadhaar पोर्टल पर जाएं :-
Browser खोलें और “Login” पर क्लिक करें। अब अपने आधार नंबर और Registered मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें। -
Document Update या Update Details विकल्प चुनें –
Login करने के बाद आपको “Document Update” या “Update Aadhaar” जैसा Option दिखेगा। उसी पर क्लिक करके आगे बढ़ें। -
जिस जानकारी को अपडेट करना है, वह चुनें –
जैसे – पता, नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण। इसके बाद Portal आपसे संबंधित Document अपलोड करने के लिए कहेगा। -
Document अपलोड करें और Form सबमिट करें –
सही Document JPEG, PNG या PDF में अपलोड करें। ध्यान रखें कि फ़ाइल 2MB से बड़ी न हो। -
Form को वेरिफाई करके Final Submission करें –
Submit करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। फिर OTP Verification के बाद आपका अपडेट Request दर्ज हो जाएगा। -
Update Request ID सुरक्षित रखें –
Submission के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का Status Track कर सकते हैं।
Aadhaar Card Free Document अपडेट प्रोसेस :-

Aadhaar Card में Document अपडेट करना अब पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है, खासकर तब जब UIDAI समय-समय पर Free Document Updates की सुविधा भी देता है। इस Process के तहत आप अपना पता, पहचान या उम्र से संबंधित Document बिल्कुल Free में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया कुछ इस तरह से होती है :
-
MyAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें –
सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और अपना आधार नंबर डालकर Registered मोबाइल नंबर पर मिलने वाले OTP से लॉगिन करें। -
Document Update विकल्प चुनें –
Login के बाद आपको “Document Update” या “Update Aadhaar” का विकल्प दिखेगा। Free Update Period में यह सेवा बिना किसी charge के उपलब्ध रहती है। -
अपनी जानकारी की Confirmation करें –
System आपकी Current Profile दिखाता है। अगर जानकारी सही है, तो आपको दस्तावेज़ों को Again अपलोड करना होता है ताकि UIDAI के Record updated रहें। -
Document अपलोड करें –
अपना Identity and Address Documents (जैसे ID प्रूफ और Address प्रूफ) JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में अपलोड करें। ध्यान रखें कि फ़ाइल आकार 2MB से बड़ा न हो। -
Final Verification और Submission –
सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार चेक कर लें। OTP वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपका अनुरोध सफलतापूर्वक दर्ज हो जाता है। -
URN Keep safe –
Submission के बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिलता है, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Aadhaar Card Offline कैसे अपडेट करें –
Aadhaar Card को Offline अपडेट करना उन लोगों के लिए सबसे अच्छा तरीका है जो Online Process में सहज नहीं हैं या जिनके मोबाइल नंबर आधार में Registered नहीं हैं। Offline अपडेट के लिए आपको नज़दीकी Aadhaar Seva Kendra (ASK) या किसी Authorized Enrollment/Update Center पर जाना होता है। पूरा प्रोसेस इस तरह से होता है :-
-
नज़दीकी Aadhaar Centre खोजें –
अपने आस-पास का Aadhaar Enrollment या Update Center ढूंढें। यह केंद्र बैंक, पोस्ट ऑफिस या Government Offices में भी मिल जाते हैं। -
Update Form भरें –
Center पर आपको एक Aadhaar Update Form दिया जाता है। इसमें वह जानकारी भरें जिसे आप बदलना चाहते हैं – जैसे Name, Address, Date of Birth, Mobile Number, Photograph आदि। -
सही Document जमा करें –
जिस जानकारी को अपडेट करना है, उससे संबंधित Document की कॉपी साथ लेकर जाएं। For example :
- पता बदलने के लिए Address Proof
- जन्मतिथि बदलने के लिए Birth Proof
- नाम अपडेट करने के लिए Identity Proof
-
Biometric Verification –
Center पर आपका Fingerprint, Photo and Iris Scan लिया जाता है ताकि UIDAI आपकी पहचान की Confirmation कर सके। -
Payment of Fees –
Offline अपडेट के लिए UIDAI एक निर्धारित शुल्क लेता है (आमतौर पर ₹75 से ₹100 प्रति अपडेट अनुरोध)। यह fee जानकारी की संख्या से नहीं बल्कि एक Demand पर आधारित होता है। -
Acknowledgment Slip प्राप्त करें –
अपडेट के बाद आपको एक Slip दी जाती है जिसमें URN (Update Request Number) होता है। इसी से आप Online अपना अपडेट Status चेक कर सकते हैं। -
अपडेट का इंतज़ार –
Offline अपडेट Process आमतौर पर 7–15 दिनों में पूरा हो जाता है, लेकिन कभी-कभी Document Verification में समय अधिक भी लग सकता है।
Aadhaar Card Offline अपडेट में कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं :-
Aadhaar Card को Offline अपडेट करते समय आपको उस जानकारी से संबंधित सही और Valid Documents साथ लेकर जाने होते हैं जिसे आप बदलना या ठीक करना चाहते हैं। अलग-अलग प्रकार के अपडेट के लिए अलग Document’s की आवश्यकता होती है। नीचे सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची दी गई है :-
1. नाम (Name) अपडेट करने के लिए दस्तावेज़ :-
- PAN Card
- पासपोर्ट
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस
- सरकारी पहचान पत्र
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट (Photo + DOB हो)
- बैंक पासबुक (Photo + Name)
2. जन्मतिथि (Date of Birth) अपडेट करने के लिए दस्तावेज़ :-
- जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
- पासपोर्ट
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- Government Certified Date of Birth Document
- स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (T.C.) – यदि DOB लिखा हो
3. पता (Address) अपडेट करने के लिए दस्तावेज़ :-
- बिजली, पानी या गैस बिल
- बैंक पासबुक/स्टेटमेंट
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस
- Rent Agreement
- पोस्ट ऑफिस अकाउंट स्टेटमेंट
- Property Tax Receipt
4. मोबाइल नंबर / ईमेल अपडेट करने के लिए :-
-
कोई दस्तावेज़ आवश्यक नहीं
सिर्फ Biometric Verification किया जाता है।
5. Photo or Biometric अपडेट करने के लिए :-
-
कोई दस्तावेज़ नहीं
Centre पर ही कैमरा और Biometric Machine से अपडेट होता है।
Note :-
-
दस्तावेज़ की Photocopy लेकर जाना याद रखें।
-
सभी Document in Own Name or Family Relationship Proof के साथ होने चाहिए।
-
केंद्र पर अपडेट के लिए सामान्यतः ₹50 शुल्क लगता है।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial –
Direct Link – Update Your Aadhaar
Aadhaar Card अपडेट से जुड़े FAQ –
1. आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर Online अपडेट 3-7 दिनों में पूरा हो जाता है, जबकि Offline अपडेट 7–15 दिन ले सकता है। कभी-कभी Document Verification के कारण समय थोड़ा बढ़ भी सकता है।
2. क्या Aadhaar अपडेट कराने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है ?
हाँ, Online अपडेट के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। Offline अपडेट के लिए मोबाइल नंबर जरूरी नहीं है, क्योंकि Verification Center पर Biometric से किया जाता है।
3. क्या मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट करने पर कोई Document लगता है ?
नहीं, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट के लिए किसी Document की आवश्यकता नहीं होती। केवल Biometric Verification किया जाता है।
4. क्या Aadhaar में नाम कितनी बार बदला जा सकता है ?
UIDAI की Guidelines के अनुसार नाम अपडेट की सीमा तय है और इसे केवल कुछ ही बार बदला जा सकता है। इसलिए जानकारी सोच-समझकर ही अपडेट करें।
5. Address अपडेट करने के लिए कौन सा Document जरूरी है ?
पता बदलने के लिए Address Proof जैसे – Bank Statement, Electricity Bill, Driving License, Rent Agreement, Passport आदि में से कोई एक Document जरूरी है।
