APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

Birth Certificate Online Apply 2025 : आसान तरीके से पाएं जन्म प्रमाण पत्र | Step by Step Guide

Birth Certificate क्या है ? 

Birth Certificate यानी जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज होता है, जो यह साबित करता है कि किसी व्यक्ति का जन्म कब, कहाँ और किस तारीख को हुआ था। इसमें बच्चे का नाम, जन्म स्थान, माता-पिता के नाम और जन्म की तारीख जैसी ज़रूरी जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज़ सरकार द्वारा जारी किया जाता है और आगे चलकर स्कूल एडमिशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं, नौकरी या किसी भी कानूनी काम में आपकी पहचान साबित करने के लिए काम आता है। सीधे शब्दों में कहें तो Birth Certificate आपकी पहचान की पहली सीढ़ी है, जो आपके जन्म को कानूनी रूप से मान्यता देता है।

Birth Certificate Online Registration प्रोसेस – 

Birth Certificate

Birth Certificate के लिए Online Registration करना आज के समय में काफी आसान हो गया है। आपको बस अपने राज्य की Birth & Death Registration वेबसाइट पर जाना होता है और वहां कुछ Basic Step’s फॉलो करने होते हैं। नीचे पूरा प्रोसेस सरल भाषा में समझाया गया है :-

सबसे पहले वेबसाइट खोलें – 
अपने राज्य या शहर की नगर निगम/पंचायत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहाँ “Birth Certificate” या “Birth Registration” का Option मिलेगा।

New Registration चुनें – 
यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” या “Apply for Birth Certificate” पर क्लिक करें।

फॉर्म भरें – 
अब आपके सामने एक Online Form खुलता है। इसमें आपको जन्म की तारीख, जन्म स्थान, बच्चे का नाम (अगर अभी नहीं रखा है तो खाली छोड़ सकते हैं), माता-पिता का नाम, पता जैसी जानकारी भरनी होती है।

Hospital Birth Report नंबर डालें – 
अगर बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो वहाँ से मिली हुई Birth Report या Reference Number भरना जरूरी होता है।

Document’s अपलोड करें – 
कुछ राज्यों में पहचान पत्र, अस्पताल रिपोर्ट या अन्य जरूरी Document की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है।

Form Submit करें – 
सारी जानकारी ध्यान से चेक कर लें और फिर Form कर दें। Submit होते ही एक Registration Number मिल जाता है, जिसे आपको आगे के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

Verification और Certificate जारी होना – 
आपके आवेदन की जांच स्थानीय नगर निगम या पंचायत कार्यालय द्वारा की जाती है। Verification पूरा होने के बाद Birth Certificate जारी कर दिया जाता है।

Birth Certificate के लिए जरूरी दस्तावेज़ – 

Birth Certificate बनवाने के लिए बहुत ज़्यादा कागज़ों की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ Basic Document’s ज़रूर मांगे जाते हैं। ये दस्तावेज़ राज्य के अनुसार थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर नीचे दिए गए पेपर ही लगते हैं:

  1. माता-पिता का पहचान पत्र :-
    जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड।

  2. अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण (Birth Report)
    अगर बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो अस्पताल की ओर से दी गई रिपोर्ट या डिस्चार्ज स्लिप जरूरी होती है।

  3. Address Proof :-
    जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी बिल या किरायानामा।

  4. माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate)
    यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन कई जगह पूछा जाता है।

  5. घोषणा पत्र (Affidavit) – सिर्फ़ कुछ मामलों में
    यदि जन्म अस्पताल में रजिस्टर नहीं हुआ हो या जन्म तारीख में कोई गड़बड़ी हो, तो Affidavit मांगा जा सकता है।

  6. पुराना रिकॉर्ड (अगर पहले से मैनुअल रिकॉर्ड बना हो)
    गाँव या पंचायत द्वारा दिया कोई पुराना जन्म रिकॉर्ड भी काम आ सकता है।

ये सारे डॉक्यूमेंट स्कैन करके आप ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। कुल मिलाकर प्रक्रिया बिल्कुल आसान है और सामान्य दस्तावेज़ों से ही आसानी से Birth Certificate बनाया जा सकता है।

Birth Certificate के लिए Age Limit :- 

Birth Certificate बनवाने के लिए किसी तरह की उम्र (Age Limit) तय नहीं की गई है।
यानी आप इसे जन्म के तुरंत बाद भी बनवा सकते हैं और कई सालों बाद भी।

हाँ, फर्क सिर्फ़ इतना पड़ता है कि समय के हिसाब से प्रक्रिया थोड़ी बदल जाती है:

  1. 0–21 दिन के अंदर
    इस Duration में Birth Certificate बनवाना सबसे आसान होता है। अस्पताल या नगरपालिका तुरंत Registration कर देती है।

  2. 21 दिन से 1 साल के भीतर
    इस समय तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर थोड़े और Document की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन प्रक्रिया फिर भी सरल होती है।

  3. 1 साल से ज्यादा समय बाद
    अगर जन्म को 1 साल से ज्यादा हो जाए, तो Birth Certificate बनाने के लिए Magistrate (SDM/Tehsildar) से अनुमति या Affidavit की जरूरत पड़ सकती है। स्थानीय नगर निगम या पंचायत वेरिफिकेशन भी करती है।

सीधे शब्दों में — Birth Certificate किसी भी उम्र में बन सकता है, बस देर होने पर Formalities थोड़ी बढ़ जाती हैं।

Birth Certificate Application कैसे Track करें :-

Birth Certificate

अगर आपने Online Birth Certificate के लिए आवेदन कर दिया है, तो आप उसकी स्थिति (Status) भी आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ़ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन संख्या चाहिए होती है। नीचे पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में दी गई है :

  • Official वेबसाइट पर जाएँ :-
    सबसे पहले अपने राज्य की Birth & Death Registration की आधिकारिक वेबसाइट खोलें – वही जहाँ आपने आवेदन भरा था।

  • “Track Application” या “Application Status” का विकल्प चुनें – 
    होमपेज पर आपको यह विकल्प आसानी से मिल जाएगा। कई राज्यों में इसे “View Status” भी कहा जाता है।

  • Registration Number डालें – 
    Application भरते समय आपको एक Registration Number या Application ID मिला होगा। उसे दर्ज करें।
    अगर मोबाइल नंबर या जन्म तारीख से ट्रैक करने का विकल्प मिलता है तो वह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Captcha भरकर सबमिट करें – 
    अब Captcha कोड भरें और “Search” या “Submit” बटन दबाएँ।

  • स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा
    यहाँ आपको दिख जाएगा कि आपका आवेदन :-

    1. Pending है

    2. Verification में है

    3. Approved हो चुका है

    4. या Certificate डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

  • Certificate डाउनलोड करें
    अगर आपका आवेदन Approved दिख रहा है, तो उसी पेज से या डाउनलोड सेक्शन में जाकर आप Birth Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial – 

Birth Certificate से जुड़े FAQ’s – 
  • प्रश्न: क्या जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है ?
    उत्तर: हाँ, लगभग हर कानूनी और सरकारी काम के लिए Birth Certificate जरूरी होता है। स्कूल एडमिशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं और पहचान साबित करने में इसकी आवश्यकता पड़ती है।
  • प्रश्न: क्या जन्म के कई साल बाद भी Birth Certificate बन सकता है ?
    उत्तर: हाँ, किसी भी उम्र में बन सकता है। बस 1 साल से ज्यादा देर होने पर Magistrate की अनुमति या Affidavit जैसी Formalities बढ़ जाती हैं।
  • प्रश्न: अगर बच्चा अस्पताल में पैदा नहीं हुआ हो तो क्या करें ?
    उत्तर: ऐसे मामलों में स्थानीय पंचायत या नगर निगम में जन्म की सूचना देनी होती है। कई बार पड़ोसियों या दाई के बयान के साथ Affidavit भी जमा करना पड़ सकता है।
  • प्रश्न: क्या Birth Certificate में बाद में नाम जोड़ा जा सकता है ?
    उत्तर: बिल्कुल। अगर जन्म के समय नाम तय नहीं हुआ था, तो बाद में नाम जुड़वाने का विकल्प हर राज्य में उपलब्ध होता है। इसके लिए Online या Offline दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है।
  • प्रश्न: Birth Certificate डाउनलोड कैसे करें?
    उत्तर: जिस वेबसाइट पर आपने आवेदन किया था, वहाँ जाकर “Download Birth Certificate” सेक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आसानी से PDF डाउनलोड किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment