APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

How to Create a Fampay Account? जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका (2025)

Fampay Account क्या है

Fampay एक ऐसा Digital Payment App है जिसे खास तौर पर Teenagers के लिए बनाया गया है। इसमें 10 – 18 साल तक के बच्चे बिना किसी बैंक अकाउंट के भी Online Payment, Mobile Recharge, Bill Payment और UPI Transactions कर सकते हैं। Fampay पर अकाउंट बनाने के बाद बच्चों को एक Prepaid Card मिलता है, जिसका इस्तेमाल वे दुकानों, मॉल, ऑनलाइन शॉपिंग या कहीं भी कर सकते हैं।

इसका सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि माता-पिता अपने बच्चे के खर्चों को आसानी से Manage and Control कर सकते हैं, जैसे – लिमिट सेट करना, Transaction History देखना और पैसे जोड़ना। इससे बच्चे पैसों को संभालने की जिम्मेदारी सीखते हैं, और सुरक्षित तरीके से Digital Payment का अनुभव भी मिलता है।

Fampay में अकाउंट कैसे बनाएं – 

Fampay Account

Fampay में अकाउंट बनाना काफी आसान है, बस कुछ Basic Steps फॉलो करने होते हैं। यह पूरा प्रोसेस Mobile Number और KYC Verification के जरिए पूरा किया जाता है। नीचे दिए गए Steps को फॉलो करके आप आसानी से अपना Fampay अकाउंट बना सकते हैं –

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Fampay App डाउनलोड करें – 
    App Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है।

  2. App खोलकर अपना मोबाइल नंबर Enter करें – 
    नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे Enter करके Verify करें।

  3. अपनी बेसिक जानकारी भरें
    जैसे – Name, Date of Birth, Email etc.। यह जानकारी आपके Account Profile के लिए जरूरी होती है।

  4. Parent Approval (माता-पिता की मंजूरी) दें – 
    क्यूंकि Fampay 18 साल से कम उम्र के लिए बना है, इसलिए माता-पिता के मोबाइल नंबर पर एक Request जाती है। वे OTP के जरिए इसे मंजूर कर देते हैं।

  5. KYC पूरा करें – 
    पहचान के लिए माता-पिता को अपने Document (Aadhar Card/PAN Card) से KYC पूरा करनी होती है।

  6. Account Activate करें और Password सेट करें
    अब आपको एक 4-digit या 6-digit का Security Passcode सेट करना है ताकि आपका अकाउंट Save रहे।

  7. Card Order करें (Optional)
    अब आप चाहें तो Fampay का Virtual or Physical Card भी ऑर्डर कर सकते हैं।

Fampay में पैसे कैसे जमा करें – 

Open Fampay Account

Fampay में पैसे जोड़ना बहुत ही आसान है। चूंकि यह एक Prepaid Wallet की तरह काम करता है, इसलिए इसमें पैसे माता-पिता के बैंक अकाउंट या UPI के जरिए Add किए जाते हैं। नीचे दिए गए Steps फॉलो करके आप आसानी से Fampay Wallet में पैसे जमा कर सकते हैं –

  1. Fampay App खोलें और “Add Money” Option पर टैप करें – 
    होम स्क्रीन पर ही Add Money का बटन दिखाई देता है।

  2. पैसे जोड़ने के लिए Amount दर्ज करें – 
    आप जितना Amount Wallet में डालना चाहते हैं, वह टाइप करें।

  3. Parent/Guardian को Request भेजें
    क्योंकि अकाउंट Minor के नाम पर होता है, इसलिए पैसे जोड़ने की अनुमति Parent के पास होती है।

  4. Parent App से Payment Approval करते हैं
    माता-पिता अपने Fampay Parent अकाउंट या SMS/Notification के माध्यम से Request को मंजूर करते हैं।

  5. Payment Method चुनें
    Parents नीचे दिए किसी भी तरीके से पैसा जोड़ सकते हैं –

  • UPI (Google Pay / PhonePe / Paytm आदि)
  • Debit Card / Credit Card
  • Net Banking
  1. Payment Confirm करें
    Payment पूरा होने के बाद पैसे तुरंत Fampay अकाउंट में जोड़ दिए जाते हैं।

  2. Wallet Balance चेक करें
    Add Money सफल होने के बाद आपका नया बैलेंस App में दिखने लगेगा।

Fampay में अकाउंट बनाने के लिए क्या-क्या Document चाहिए – 

Fampay Account

Fampay में अकाउंट बनाने के लिए ज्यादा Document की जरूरत नहीं होती। चूँकि यह App 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है, इसलिए Main Document माता-पिता (Parent/Guardian) के लगते हैं। नीचे जरूरी Documents की पूरी लिस्ट दी गई है –

  1. Parent का आधार कार्ड
    KYC Verification के लिए माता-पिता का आधार कार्ड जरूरी होता है।

  2. Parent का PAN कार्ड – 
    कुछ मामलों में Identification and verification के लिए PAN कार्ड भी मांगा जा सकता है।

  3. Parent का मोबाइल नंबर – 
    Account Approval और OTP Verification के लिए माता-पिता का मोबाइल नंबर चाहिए।

  4. Child की बेसिक जानकारी
    जैसे – Name, Date of Birth, और Profile Details।

  5. Email ID (Optional)
    यह आवश्यक नहीं है, लेकिन Updates and Notifications के लिए उपयोगी होती है।

क्या Fampay Safe है ?

हाँ, Fampay एक सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म माना जाता है, खासकर इसलिए क्योंकि यह खास तौर पर Teenagers और बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें कार्ड पर नंबर या CVV नहीं होता, जिससे कार्ड खो जाने पर भी misuse की संभावना काफी कम हो जाती है। Transaction करने से पहले हर बार PIN, Passcode or Biometric जैसी सुरक्षा भी ज़रूरी होती है, जो इसे और सुरक्षित बनाती है।

इसके अलावा Fampay किसी बैंक अकाउंट से सीधे लिंक नहीं होता, बल्कि यह एक Prepaid Wallet की तरह काम करता है। इसका मतलब यह है कि आपके बैंक अकाउंट से पैसे सीधे नहीं निकल सकते  – पहले वॉलेट में पैसे डालने होते हैं, जिससे जोखिम कम हो जाता है।

Fampay में अकाउंट बनाने के लिए Age लिमिट क्या है – 

Fampay खास तौर पर Teenagers and Children के लिए बनाया गया प्लेटफ़ॉर्म है। इसलिए इसकी तय की गई Age Limit भी अलग है।

Fampay में अकाउंट बनाने की Age Limit 10 से 18 साल के बीच होती है।
यानी, अगर आपकी उम्र 10 साल से लेकर 18 साल से कम है, तो आप Fampay अकाउंट बना सकते हैं  – लेकिन इसके लिए माता-पिता की मंजूरी और KYC ज़रूरी होती है।

18 साल पूरे होने पर यूज़र को Fampay की जगह अपना खुद का बैंक अकाउंट या UPI ऐप इस्तेमाल करना पड़ता है।

अधिक जानकारी के लिए Tutorial –

Fampay Official Website – https://www.famapp.in/

Fampay Account Making से जुड़े  FAQ – 

1. क्या 10 साल से कम उम्र का बच्चा Fampay अकाउंट बना सकता है ?
नहीं, Fampay की Minimum Age 10 साल है। केवल 10 से 18 साल की उम्र वाले बच्चे ही अकाउंट बना सकते हैं।

2. क्या Fampay अकाउंट बनाने के लिए बच्चे का आधार कार्ड जरूरी है ?
नहीं, बच्चे का आधार कार्ड जरूरी नहीं होता। KYC और Verification के लिए माता-पिता का आधार कार्ड और PAN कार्ड इस्तेमाल होता है।

3. क्या Fampay अकाउंट बिना Parent Approval के बन सकता है ?
नहीं, Parent Approval जरूरी है। माता-पिता की अनुमति और OTP Verification के बिना Account Active नहीं होगा।

4. क्या Fampay में अकाउंट बनाना Free है ?
हाँ, Fampay अकाउंट बनाना बिल्कुल फ्री है। यदि आप कार्ड Order करते हैं, तभी कुछ Charge लग सकता है।

5. क्या Fampay में बैंक अकाउंट की जरूरत पड़ती है ?
User (बच्चे) को बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होती। लेकिन Parent को अपने बैंक अकाउंट या UPI से पैसे Wallet में जोड़ने होते हैं।

अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment