APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

Kotak Mahindra Bank Account Opening Process: Documents, Eligibility & Ultimate Benefits

Kotak Mahindra Bank में अकाउंट खोलने के लिए जरूरी Documents – 

Kotak Mahindra Bank में अकाउंट खोलना काफी आसान है, बस कुछ बेसिक डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। ये डॉक्यूमेंट्स आपकी पहचान और पते की पुष्टि करते हैं ताकि बैंक आपका खाता बिना किसी दिक्कत के खोल सके। नीचे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की एक सरल और साफ लिस्ट है:

1. Idnetity Proof :-
  • आधार कार्ड

  • PAN कार्ड

  • वोटर ID

  • पासपोर्ट

  • ड्राइविंग लाइसेंस

2. Address Proof :-
  • आधार कार्ड

  • बिजली का बिल / पानी का बिल

  • टेलीफोन बिल

  • पासपोर्ट

  • बैंक स्टेटमेंट जिसमें आपका पता दिखे

3. Photo :-
  • एक या दो पासपोर्ट साइज फोटो

4. PAN Card :- 
  • PAN कार्ड जरूरी है, और अगर नहीं है, तो आपको Form 60 भरना पड़ेगा।

5. Mobile No. and Email ID :- 
  • ताकि बैंक आपकी सारी अपडेट्स और OTP भेज सके।

इन Document’s के साथ आप आसानी से किसी भी Kotak Mahindra Bank शाखा में जाकर या ऑनलाइन वीडियो KYC के जरिए अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Kotak Mahindra Bank में Online Account कैसे खोल सकते हैं – 

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank में Online Account खोलना आजकल काफी आसान हो गया है। अगर आपके पास आधार और PAN कार्ड है, तो घर बैठे-बैठे कुछ ही मिनटों में अकाउंट ओपन हो जाता है। नीचे पूरी प्रोसेस बिल्कुल Simple भाषा में समझाई गई है :-

1. Kotak Bank की वेबसाइट या ऐप खोलें- 
सबसे पहले Kotak Mahindra Bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या फिर Kotak 811 ऐप डाउनलोड कर लें। 811 अकाउंट पूरी तरह ऑनलाइन खुल जाता है।

2. अपना मोबाइल नंबर डालें – 
वेबसाइट/ऐप खोलते ही वो आपका मोबाइल नंबर मांगेगा। वही नंबर डालें जो आपके आधार से लिंक हो, क्योंकि OTP उसी पर आएगा।

3. OTP वेरिफाई करें – 
आपके फोन पर एक OTP आएगा, उसे डालकर मोबाइल नंबर वेरिफाई कर लें।

4. PAN और Aadhar Card की जानकारी भरें – 
इसके बाद आपसे PAN नंबर और आधार नंबर पूछा जाएगा। ये दोनों भरने के बाद KYC प्रोसेस शुरू हो जाएगी।

5. Personal Details भरें –
अब आपका नाम, जन्मतिथि, पता और जरूरी जानकारी पूछी जाएगी। इन्हें सही-सही भर दें क्योंकि यही आपकी बैंक प्रोफाइल में रहती है।

6. Video KYC कंप्लीट करें – 
यह सबसे जरूरी स्टेप है।
आपके सामने एक वीडियो कॉल शुरू होगी, जिसमें बैंक का अधिकारी आपके डॉक्यूमेंट्स चेक करेगा और आपकी पहचान कन्फर्म करेगा। यह 2–3 मिनट का आसान स्टेप होता है।

7. आपका Bank Account एक्टिव हो जाएगा – 
वीडियो KYC पूरी होते ही आपका Kotak 811 अकाउंट तुरंत एक्टिव हो जाता है। आपको अकाउंट नंबर, IFSC और डेबिट कार्ड की जानकारी ऐप में मिल जाती है।

8. Debit Card और Net Banking सेट करें – 
अकाउंट खुलने के बाद आप चाहें तो फिजिकल डेबिट कार्ड मंगवा सकते हैं और नेट बैंकिंग/UPI भी सेट कर सकते हैं।

Online Kotak Account खोलने के लिए इस Link पर क्लिक करें –  Open your Kotak Bank Account
Kotak Mahindra Bank में Offline Account कैसे खोल सकते हैं – 

अगर आप Online की बजाय सीधे बैंक जाकर अपना अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो Offline प्रोसेस भी काफी आसान है। बस जरूरी Document’s साथ ले जाएं और नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

1. नज़दीकी Kotak Mahindra Bank शाखा जाएं – 
सबसे पहले अपने शहर या कस्बे में मौजूद किसी भी Kotak Bank की ब्रांच पर जाएं। काउंटर पर आपको Bank Account ओपन करने के लिए फॉर्म मिल जाएगा।

2. Account Opening फॉर्म भरें – 
फॉर्म में आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और अन्य बेसिक जानकारी भरनी होती है। यह फॉर्म भरने में मुश्किल नहीं होती और जरूरत हो तो बैंक कर्मचारी मदद भी कर देते हैं।

3. Important Document’s जमा करें – 
आपको आधार कार्ड, PAN कार्ड, एड्रेस प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो देने होते हैं।
कर्मचारी इन्हें वेरिफाई करके फॉर्म के साथ अटैच कर देंगे।

4. प्रारंभिक राशि जमा करें (अगर जरूरत हो)
कुछ अकाउंट्स ज़ीरो बैलेंस होते हैं और कुछ में शुरुआत में एक छोटी राशि जमा करनी पड़ती है।
कितनी राशि चाहिए, यह बैंक कर्मचारी बता देंगे।

5. KYC वेरिफिकेशन – 
बैंक आपका डॉक्यूमेंट चेक करके KYC पूरा करता है। यह प्रोसेस वहीं शाखा में हो जाता है और आमतौर पर बहुत जल्दी पूरा हो जाता है।

6. अकाउंट नंबर और किट मिल जाती है
KYC पूरी होते ही आपका अकाउंट एक्टिव हो जाता है।
आपको अकाउंट नंबर, पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड वाला वेलकम किट बैंक से ही मिल जाता है (या कभी-कभी बाद में आपके पते पर भेजा जाता है)।

7. नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेट करें
अकाउंट खुलने के बाद बैंक आपको नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप सेट करने की जानकारी भी देता है ताकि आप अपने फोन से सभी काम कर सकें।

Saving Account क्या होता है ?

kotak bank saving and super saving difference

Saving Account एक सामान्य बैंक खाता होता है जिसमें आप अपनी रोजमर्रा की बचत रख सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी निकालना चाहते हैं।
इसमें बैंक आपको एक फिक्स्ड ब्याज दर (interest) देता है जिससे आपकी बचत धीरे–धीरे बढ़ती रहती है।

Saving Account की खास बातें : 

  • पैसे जमा और निकासी कभी भी कर सकते हैं

  • ATM/Debit Card मिलता है

  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा होती है

  • छोटी–छोटी बचत रखने के लिए सबसे अच्छा विकल्प

  • कम से लेकर ज़ीरो बैलेंस तक की सुविधा (बैंक के हिसाब से)


Super Saving Account क्या होता है ?

Super Saving Account, साधारण saving account से थोड़ा बेहतर और एडवांस प्रकार का खाता होता है। इसमें बैंक आपको अधिक सुविधाएँ और कभी–कभी ज्यादा ब्याज दर भी देता है। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जिन्हें थोड़ा प्रीमियम फीचर्स चाहिए या बड़ी ट्रांजैक्शन करते हैं।

Super Saving Account की खास बातें:

  • साधारण सेविंग अकाउंट से अधिक फीचर्स

  • कई बार ऊंचा बैंक बैलेंस रखना जरूरी होता है

  • बेहतर ATM लिमिट और ट्रांजैक्शन लिमिट

  • तेज प्रोसेसिंग और प्रीमियम सर्विस

  • डोरस्टेप बैंकिंग या अतिरिक्त बेनेफिट (बैंक की पॉलिसी पर निर्भर)

Kotak Mahindra Bank में खाता खोले के लिए वीडियो Tutorial – 

Leave a Comment