APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

Labour Card Apply Online 2025: स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन और लाभ

Labour Card क्या है ?

Labour Card एक सरकारी पहचान दस्तावेज़ है, जिसे मज़दूरों और श्रमिकों की पहचान, सुरक्षा और कल्याण के लिए जारी किया जाता है। इसका उद्देश्य उन लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है जो Construction Work, Factory, labour or Unorganised sector में काम करते हैं।

इस कार्ड की मदद से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि श्रमिकों तक रोजगार सुरक्षा, बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, आर्थिक सहायता, पेंशन और अन्य लाभ आसानी से पहुँच सकें। सरल शब्दों में, Labour Card एक ऐसा Official Proof है जो श्रमिकों को उनकी मेहनत के बदले मिलने वाले हक और सुविधाओं तक पहुँच दिलाता है।

Labour Card कितने प्रकार का होता है – 

Labour Card आमतौर पर दो मुख्य प्रकार के होते हैं, जिन्हें श्रमिकों के काम और क्षेत्र के आधार पर जारी किया जाता है। दोनों कार्ड का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ना है, लेकिन इनमें मिलने वाले लाभ अलग हो सकते हैं।

बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (BOCW) Labour Card – 
यह कार्ड उन श्रमिकों को दिया जाता है जो निर्माण कार्य जैसे – मिस्त्री, राजमिस्त्री, पेंटर, प्लम्बर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन आदि काम करते हैं। इस कार्ड से उन्हें स्वास्थ्य सहायता, शिक्षा के लिए सहायता, टूल्स के लिए आर्थिक मदद, मातृत्व लाभ और पेंशन जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

 

असंगठित श्रमिक कार्ड (Unorganised Workers Card / e-Shram Card) – 
यह उन श्रमिकों को जारी किया जाता है जो किसी भी प्रकार के असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं – जैसे घरेलू कामगार, ड्राइवर, रिक्शा चालक, हेल्पर, दुकानदार के कर्मचारी, किसान मजदूर आदि। इस कार्ड के जरिए बीमा, दुर्घटना सहायता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलता है।

E-sharam labour card

Labour Card के लिए आवेदन कैसे करें – 

Labour Card के लिए आवेदन करना अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। सरकार ने Online और Offline दोनों तरीकों से आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि हर श्रमिक बिना किसी परेशानी के अपना कार्ड बनवा सके। यहां आवेदन की प्रक्रिया सरल शब्दों में समझाई गई है :-

1. Online आवेदन (e-Shram Portal या राज्य के Labour Portal पर)

  • सबसे पहले अपने राज्य के श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या e-Shram पोर्टल पर जाएं।
  • “Labour Registration” या “Worker Registration” Option चुनें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से Verify करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, काम का प्रकार और Bank Details भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (आधार, फोटो, बैंक पासबुक आदि) अपलोड करें।
  • Form सबमिट करते ही आपका Registration पूरा हो जाता है, और कुछ समय बाद आपका Labour Card Online डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है।

2. Offline आवेदन ( Local Labour Office या CSC सेंटर पर)

  • अपने नज़दीकी श्रम विभाग कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं।
  • वहां Labour Card के लिए आवेदन Form प्राप्त करें।
  • Form में आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेजों की कॉपी Attach करें।
  • अधिकारी द्वारा Verification के बाद आपका कार्ड जारी कर दिया जाता है।
Labour Card Application कैसे ट्रैक करें – 

UAN Labour Card

Labour Card के लिए आवेदन करने के बाद उसका Status चेक करना भी बहुत आसान है। चाहे आपने Online आवेदन किया हो या CSC/Offline तरीके से, आप कुछ सरल स्टेप्स में अपना एप्लीकेशन Track कर सकते हैं :-

1. Online ट्रैकिंग (Labour Department या e-Shram Portal पर) – 

  • सबसे पहले अपने राज्य के श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या e-Shram पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर “Application Status” या “Check Status” का Option चुनें।
  • अपना Registration number, Aadhaar number or mobile number दर्ज करें।
  • Captcha भरकर “Submit” दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका Labour Card एप्लीकेशन Status दिखाई देगा – जैसे Pending, Approved या Rejected

2. CSC सेंटर के माध्यम से ट्रैक करना – 

  • अगर आपने CSC (Common Service Center) से आवेदन किया है, तो आप वहाँ जाकर अपना Status चेक करवा सकते हैं।
  • Operator आपके रजिस्ट्रेशन नंबर से सिस्टम में स्टेटस चेक करके आपको अपडेट दे देगा।

3. Helpline Number के जरिए पूछताछ – 

  • कई राज्यों के Labour Departments अपनी हेल्पलाइन सेवाएं भी उपलब्ध कराते हैं।
  • वहां कॉल करके आप अपना नाम, मोबाइल नंबर या Registration ID बताकर Status पता कर सकते हैं।
Labour Card कैसे डाउनलोड करें – 

Labour Card डाउनलोड करना बेहद आसान है। अगर आपका रजिस्ट्रेशन Approve हो चुका है, तो आप कुछ Simple Steps में अपना कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है :-

1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं – 
सबसे पहले अपने राज्य के Labour Department की वेबसाइट या e-Shram पोर्टल पर लॉग इन करें।

2. Log In या Verification करें – 
यहां आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर OTP के जरिए वेरिफाई करना होगा।

3. Labour Card डाउनलोड Option चुनें – 
Login होने के बाद आपको “Download Labour Card” या “Download e-Shram Card” का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

4. कार्ड का Preview देखें – 
डाउनलोड करने से पहले आपका कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा ताकि आप जानकारी चेक कर सकें।

5. Labour Card PDF में डाउनलोड करें – 
अब “Download” बटन दबाएं। आपका Labour Card PDF फॉर्मेट में आपके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव हो जाएगा।

Labour Card के क्या लाभ हैं – 

Labour Card का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह श्रमिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कई योजनाओं और सुविधाओं से सीधे जोड़ देता है। इसका उद्देश्य मजदूरों की आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है। नीचे इसके मुख्य लाभ आसान भाषा में बताए गए हैं :-

1. आर्थिक सहायता – 
श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, टूल्स खरीदने, विवाह सहायता और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।

2. Insurance और सुरक्षा कवरेज – 
Labour Card धारकों को दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा और अस्पताल खर्चों में सहायता जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

3. Pension योजना का लाभ – 
एक निश्चित उम्र के बाद श्रमिकों को पेंशन मिलती है, जिससे बुज़ुर्गावस्था में आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है।

4. मातृत्व और बाल कल्याण सहायता – 
महिला श्रमिकों को गर्भावस्था के दौरान विशेष आर्थिक सहायता मिलती है। बच्चों की पढ़ाई के लिए भी मदद दी जाती है।

5. कौशल विकास योजना – 
श्रमिकों को बेहतर रोजगार अवसर देने के लिए Training and Skill Development Programs उपलब्ध कराए जाते हैं।

6. सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ – 
EPF, ESI और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाता है।

7. Medical Facilities – 
कई राज्यों में Labour Card धारकों को मुफ्त या रियायती दरों पर दवाइयाँ और इलाज उपलब्ध होता है।

8. सरकारी योजनाओं तक आसान पहुँच – 
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि कई लाभ सीधे Labour Card के आधार पर मिलते हैं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial – 

Labour Card से जुड़े FAQ – 

1. Labour Card क्या होता है ?
Labour Card एक सरकारी पहचान दस्तावेज़ है, जो श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी लाभों से जोड़ने के लिए जारी किया जाता है।

2. Labour Card कौन बनवा सकता है ?
कोई भी मजदूर या श्रमिक जो निर्माण कार्य, फैक्ट्री, दुकान, घरेलू काम या असंगठित क्षेत्र में काम करता हो, Labour Card बनवा सकता है।

3. Labour Card बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए ?
आमतौर पर आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक और काम का प्रमाण (अगर हो) मांगा जाता है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त दस्तावेज़ भी लग सकते हैं।

4. Labour Card बनने में कितना समय लगता है ?
अगर Online आवेदन किया है, तो आमतौर पर कुछ दिनों में कार्ड Approve होकर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है। Offline आवेदन में समय थोड़ा अधिक लग सकता है।

5. क्या Labour Card पूरे भारत में मान्य है ?
E-Shram Card पूरे भारत में मान्य है, जबकि कुछ राज्य-विशिष्ट Labour Cards केवल संबंधित राज्य के भीतर ही मान्य होते हैं।

अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment