APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

MSME Registration Complete Guide: Eligibility, Benefits, Fees & Full Process 2025

MSME Registration क्या है ?

MSME Registration असल में सरकार की एक पहचान है, जो Small and Medium कारोबारों को दी जाती है। अगर आपका कोई छोटा बिज़नेस है – चाहे वह Manufacturing से जुड़ा हो या Service से – तो यह Registration आपके लिए एक तरह की सुरक्षा और फायदा दोनों देता है।

MSME में Register होने के बाद आपका बिज़नेस सरकार की नजर में “आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त” माना जाता है, जिससे आपको कई तरह की सुविधाएँ मिलती हैं – जैसे आसान लोन, कम ब्याज दर, सब्सिडी, और कई सरकारी योजनाओं तक तुरंत पहुंच। साधारण भाषा में कहें तो, MSME Registration आपके बिज़नेस को एक मजबूत पहचान देता है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के उसे आगे बढ़ा सकें और सरकारी लाभों का फायदा उठा सकें।

MSME Registration कैसे कर सकते हैं ?

MSME Registration करवाना आज के समय में काफी आसान हो चुका है, क्योंकि पूरा Process Online होता है। आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। बस कुछ Basic Information और Document होने चाहिए, और Registration आराम से घर बैठे हो जाता है।

सबसे पहले आपको Udyam Registration Portal पर जाना होता है। यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालकर OTP की मदद से Login कर लेते हैं। इसके बाद आपसे आपके बिज़नेस से जुड़ी कुछ जानकारी पूछी जाती है – जैसे Business Name, Type, Address, कितने लोग काम करते हैं, कितना Investment है आदि।

सारी जानकारी भरने और Verify करने के बाद आपका Registration Submit हो जाता है। कुछ ही देर में आपको Udyam Registration Certificate मिल जाता है, जो बताता है कि आपका बिज़नेस officially MSME की Category में आता है।

MSME Registration फुल प्रोसेस – 

MSME Registration

MSME Registration की पूरी प्रक्रिया बहुत ही Easy और पूरी तरह Online है। अगर आप पहली बार Registration कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए Step By Step Process को फॉलो करके आसानी से अपना Udyam Certificate प्राप्त कर सकते हैं :-

1. Udyam Registration Portal पर जाएँ :

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Udyam Registration Portal खोलनी होती है। यहीं से पूरा Registration किया जाता है।

2. Aadhaar Number से लॉगिन करें – 

Registration शुरू करने के लिए अपना Aadhaar number डालें।
आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर आगे बढ़ें।

3. Business Related जानकारी भरें – 

अब आपको अपने बिज़नेस के बारे में कुछ Basic Detail’s भरनी होती हैं—

  • बिज़नेस का नाम
  • बिज़नेस का प्रकार (Proprietor / Partnership / Company etc)
  • बिज़नेस का पता
  • कब शुरू किया गया
  • आपका PAN नंबर
  • कितने लोग काम करते हैं
  • बिज़नेस में कितना निवेश है

ये जानकारी आपकी MSME की Category तय करने में मदद करती है – Micro, Small या Medium।

4. बैंक और Other Necessary Information दर्ज करें – 

इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भरनी होती है, जैसे –

  • Bank Name
  • Account Number
  • IFSC Code

यह जानकारी सरकार द्वारा दी जाने वाली Subsidies or Schemes के लिए उपयोग की जाती है।

5. Final Submission – 

सारी जानकारी एक बार अच्छे से चेक कर लें।
फिर Final Submit पर क्लिक करें।

फिर से एक OTP आएगा, जिसे डालकर आप अपना Application पूरा कर देंगे।

6. Udyam Registration Certificate प्राप्त करें – 

जैसे ही आपका Application Successfully जमा हो जाता है, आपको तुरंत एक Udyam Registration Number (URN) और उसके साथ आपका Udyam Registration Certificate मिल जाता है।

यह Certificate ही आपके MSME होने का official प्रमाण है।

MSME Registration की Eligible Criteria क्या है ? 

Eligible Criteria

MSME Registration लेने के लिए कुछ खास शर्तें होती हैं, जिनके आधार पर यह तय किया जाता है कि आपका बिज़नेस Micro, Small या Medium श्रेणी में आता है या नहीं। सरकार इन कैटेगरी को दो मुख्य बातों पर तय करती है – 
1. Investment in Plant & Machinery या Equipment

2. Annual Turnover

नीचे इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में :-

1. Micro Enterprise (सूक्ष्म उद्योग)

अगर आपका बिज़नेस बहुत छोटे स्तर पर चल रहा है, तो यह Micro Category में आएगा।

  • Investment : 1 करोड़ रुपये तक

  • Turnover : 5 करोड़ रुपये तक

यह कैटेगरी Small Shopkeepers, Small Manufacturers और Service Provider’s के लिए सबसे आम है।

2. Small Enterprise (लघु उद्योग)

अगर आपका बिज़नेस Micro से थोड़ा बड़ा है, तो यह small में आता है।

  • Investment : 10 करोड़ रुपये तक

  • Turnover : 50 करोड़ रुपये तक

इसमें कई Growth Stage पर खड़े बिज़नेस आते हैं।

3. Medium Enterprise (मध्यम उद्योग)

यह थोड़े बड़े स्तर के व्यवसायों पर लागू होता है।

  • Investment : 50 करोड़ रुपये तक

  • Turnover : 250 करोड़ रुपये तक

ये बिज़नेस काफी बड़े पैमाने पर काम करते हैं, लेकिन फिर भी MSME की श्रेणी में आते हैं।

कौन MSME Registration करा सकता है ?
  • Manufacturing Units
  • Service Providers (Like agency, service center, IT service etc)
  • Traders (Traders are also Included as per the New Guidelines)
  • A startup or a new business that is just starting out
  • Any individual or company running a small/medium scale business
MSME Registration के मुख्य लाभ – 
  1. Loan पर कम ब्याज दर – 
    MSME Registration के बाद बैंक Business Loan बेहद कम ब्याज दर पर देते हैं, जिससे कारोबार बढ़ाना आसान हो जाता है।

  2. सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा – 
    आपको सरकार की कई स्कीम जैसे Subsidies, Credit Guarantee Schemes, Technology Improvement Schemes आदि का लाभ मिलता है।

  3. Tax में राहत –  
    MSME रजिस्ट्रेशन होने पर आपको कई तरह की Tax राहत और छूट मिल सकती हैं, खासकर नई और छोटी इकाइयों को।

  4.  Payment Protection – 
    अगर कोई कंपनी आपका पेमेंट 45 दिनों में नहीं देती, तो MSME के रूप में आप ब्याज सहित पेमेंट का दावा कर सकते हैं।

  5. Priority in Govt Tenders – 
    Government Projects और Tenders में MSME को प्राथमिकता मिलती है और कई टेंडर में वे रिज़र्व कोटा में भी आते हैं।

  6. मशीनरी पर Subsidy –   
    नई मशीन या तकनीक लेने पर सरकार विशेष Subsidy देती है।

  7. Increases Business Credibility – 
    MSME Certificate होने से बिज़नेस की मार्केट में भरोसेमंद इमेज बनती है।

  8. ISO Certification पर खर्च की भरपाई – 
    अगर आप ISO सर्टिफिकेट लेते हैं तो सरकार उसकी फीस का Reimbursement भी देती है।

  9. Export में लाभ – 
    Export करने वाले MSME को Special Incentives, Less Documentation और आसान प्रोसेस मिलती है।

  10. Overdraft discount – 
    कई बैंकों में MSME को Overdraft Facility पर ब्याज में छूट मिलती है।

MSME Registration के लिए जरूरी Documents
1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)

MSME रजिस्ट्रेशन कराने के लिए Business Owner का आधार कार्ड अनिवार्य है।

2. PAN कार्ड (PAN Card)

Person or Company का PAN कार्ड भी जरूरी होता है।

3. Mobile Number और Email ID

OTP Verification और Registration Updates के लिए Active मोबाइल नंबर व ईमेल चाहिए।

4. Business Address Proof 
  • अगर जगह अपनी है → बिजली बिल / Property Tax Receipt
  • अगर किराए पर है → Rent Agreement + बिजली बिल
5. Bank Detail’s
  • Bank Account Number
  • IFSC Code
  • कभी-कभी कैंसिल चेक भी माँगा जा सकता है।
6. बिज़नेस से जुड़ी बेसिक जानकारी
  • बिज़नेस का नाम
  • स्टार्ट करने की तारीख (Date of Commencement)
  • बिज़नेस किस तरह का है (Service / Manufacturing)
  • कर्मचारियों की संख्या
  • Investment and Turnover का अनुमान
7. Partner/Company होने पर Extra Documents

अगर बिज़नेस Partnership, Pvt Ltd या LLP है तो आवश्यक दस्तावेज़:

    • Partnership Deed / कंपनी का COI (Certificate of Incorporation)
    • Company PAN
    • Director/Partner का आधार और PAN
अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial –

MSME Registration Link – https://msme.gov.in/

MSME Registration से जुड़े FAQ – 

यहाँ MSME Registration से जुड़े सबसे आम सवालों के आसान और सीधे जवाब दिए गए हैं, ताकि आपको सारी जानकारी एक ही जगह पर समझ में आ जाए :-

1. क्या MSME Registration करवाना जरूरी है ?

ज़रूरी तो नहीं, लेकिन अगर आप सरकार की योजनाओं, Subsidies, Easy Loans and Business से जुड़े फायदों का लाभ लेना चाहते हैं, तो MSME Registration बेहद उपयोगी है।

2. MSME Registration कराने में कितना खर्च आता है ?

सरकारी वेबसाइट पर MSME Registration पूरी तरह मुफ्त है। कोई भी शुल्क नहीं लगता।

3. MSME Certificate कितने दिनों में मिल जाता है ?

Form Online Submit करते ही आपको उसी समय Udyam Registration Certificate मिल जाता है।

4. क्या Trader’s भी MSME Registration करा सकते हैं ?

हाँ, नई Guidelines के अनुसार ट्रेडर्स भी MSME में रजिस्टर हो सकते हैं।

5. क्या आधार कार्ड जरूरी है ?

हाँ, MSME Registration के लिए आधार कार्ड जरूरी है, क्योंकि इसी के जरिए OTP और पहचान होती है।

अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment