PF का पूरा पैसा ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया :
दोस्तों आप भी अगर ऑनलाइन घर बैठे अपना PF का पूरा पैसा निकालना चाहते हैं यानी कि जो हर मंथ आपके तरफ से जमा होता है जो हर मंथ कंपनी के तरफ से जमा होता है और जो सरकार के तरफ से पेंशन या ब्याज वाला पैसा मिलता है। यह सारे ही पैसा एक बार में कैसे निकालना है इस आर्टिकल में कंप्लीट प्रोसेस बताने वाला हूं। बाकी दोस्तों अगर आप बिना जॉब छोड़े हुए PF का कुछ एडवांस पैसा निकालना चाहते हैं तो यह प्रोसेस भी इस आर्टिकल में बता दिया हूं। वैसे दोस्तों PF से पैसा निकालने का जो प्रोसेस है वह पहले से आसान भी हो चुका है। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अब आपको बैंक वैलिडेशन के लिए चेक बुक या पासबुक का फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं है। सिंगल एक आधार ओटीपी के थ्रू पूरा एप्लीकेशन आपका फाइल हो जाते हैं।
PF वेबसाइट पर जाने की प्रक्रिया :
इसके लिए दोस्तों आना है पीएफ के वेबसाइट के ऊपर। तो Google पे हम सर्च कर रहे हैं मेंबर होम। तो यहां पे मेंबर होम से मिलताजुलता काफी सारे वेबसाइट आपको देखने को मिलेंगे। लेकिन ओरिजिनल और डायरेक्ट लिंक आपको बता देता हूं कहां से मिलेगा। इसके लिए आपको Google पे सर्च करना है https://purajankari.in/ हमारे वेबसाइट के ऊपर आप आ जाओगे। यह पहला लिंक है हमारा वेबसाइट का। इसके ऊपर हम क्लिक करते हैं और यहां पे सर्च में आपको EPFO टाइप करना है और यहां पे आपको आर्टिकल देखने को मिल जाएगा PF Withdrawal Process ऑनलाइन। इसके ऊपर आप क्लिक करोगे तो यहां से आपको पीएफ का Official Website का लिंक देखने को मिल जाएगा।
PF Account में लॉगिन करने की प्रक्रिया : ( Direct Link – https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/

यह हम आ चुके हैं दोस्तों पीएफ के बिल्कुल ही Official Website के ऊपर। ठीक है ? जहां पे एक अलर्ट आ रहा है। सिंपली हम इसे क्लोज कर देंगे और बोला जा रहा है आगे बढ़ने से पहले दोस्तों अपना अकाउंट को लॉगिन करो। तो अपना UAN Number डालेंगे। अपना पासवर्ड डालेंगे और साइन इन के ऊपर हम क्लिक करेंगे। अब उसके बाद दोस्तों जो मोबाइल नंबर हमारे PF Account के अंदर लिंक है उस नंबर पे एक ओटीपी आया है। ओटीपी हम यहां पे एंटर करेंगे और सबमिट के ऊपर क्लिक करेंगे। और अब आप देखिए दोस्तों, हम पीएफ के ऑफिशियल वेबसाइट के अंदर लॉगिन हो चुके हैं। यह रहा हमारा UAN Number और यहां हमारा नाम भी आ चुका है। अब हम पीएफ से संबंधित कोई भी काम कर सकते हैं।
KYC और Service History चेक करने की प्रक्रिया:
लेकिन दोस्तों, अभी हमारा टारगेट है PF का पैसा निकालना। इसके लिए दोस्तों, हमें अपने अकाउंट के अंदर कुछ चीजें को चेक करना होगा। इसके लिए हमें Manage Option के ऊपर क्लिक करना है और उसके बाद यहां पे तीसरा ऑप्शन KYC का देखने को मिल जाता है। इसके ऊपर हम क्लिक करेंगे। तो अब आप देखिए दोस्तों हमारा KYC Details खुल के आ चुका है। जहां पे देख सकते हैं पैन डिटेल जो है हमारा अप्रूव है। आधार डिटेल जो है यह भी हमारा अप्रूव है। ठीक है ? और बैंक डिटेल भी हमारा अप्रूव है। यानी कि KYC हमारा ओके है। कोई दिक्कत नहीं है इसमें।
Service History देखना और पुराने PF अकाउंट को ट्रांसफर करना:
अब दोस्तों हमें एक चीज और चेक करना है। इसके लिए View ऑप्शन के ऊपर हमें क्लिक करना है। और यहां पे सेकंड ऑप्शन है Service History । इसके ऊपर क्लिक करना है। और अब आप देखिए दोस्तों जितने भी कंपनियों का PF हमारा कटा है, जितने भी कंपनियों में अब तक हमने काम किया है, सभी का लिस्ट यहां पे खुल के आ चुका है। मेरे केसेस में एक ही आपके केसेस में दो तीन चार जो भी होगा आपके हिसाब से डिटेल्स आ जाएंगे। इसी के साथ-साथ दोस्तों आपके जानकारी के लिए बता दूं अगर आपका एक से अधिक कंपनियों में पीएफ का पैसा कटा है तो पुराने पीएफ अकाउंट का पैसा नए में ट्रांसफर करा लें ताकि सारा पैसा एक ही बार में निकल जाएगा।
अगर कंपनी मदद नहीं कर रही तो क्या करें:
इसी के साथ-साथ दोस्तों अगर आपको कंपनी मदद नहीं कर रहा है पुराने अकाउंट का पैसा नए में ट्रांसफर करने में मदद नहीं कर रहा है या Date Of Exit ऐड नहीं है तो ये सारे ही काम आप ऑनलाइन घर बैठे खुद से कर सकते हो अपने PF अकाउंट के अंदर।
क्लेम फॉर्म भरने की प्रक्रिया:
फिलहाल दोस्तों मेरे केसेस में सारा कुछ ओके है सब कुछ हमने चेक कर लिया अब चलिए पैसा निकालने के प्रोसेस के तरफ हम बढ़ते हैं तो इसके लिए दोस्तों वापस से हम पीएफ के होम पेज के ऊपर मैं आ चुका हूं और यहां पे आप जैसे ही ऑनलाइन सर्विज के ऊपर क्लिक करते हैं तो पहला ऑप्शन आपको देखने को मिलेगा Claim Form का इसके ऊपर पर आपको क्लिक कर देना है।
Bank Account Number वेरीफिकेशन:
तो अब देखिए दोस्तों यहां पे बोला जा रहा है आगे बढ़ने से पहले अपना Bank Account Number एंटर करो जो आपने PF अकाउंट में दिया था। एंटर करके Verify के ऊपर क्लिक करना है। तो अगर आप कहोगे कि भाई PF अकाउंट हमारा बहुत पुराना है। कौन सा नंबर दिया था मुझे याद नहीं है। तो आपको यहां पे IFSC कोड देखने को मिल जाएगा। बैंक का नाम देखने को मिल जाएगा। आपको अकाउंट नंबर याद आ जाएगा। वो अकाउंट नंबर यहां पे डाल के वेरीफाई के ऊपर क्लिक करना है।
फॉर्म्स की जानकारी (Form 19, 10C, Scheme Certificate, Form 31) :
अब उसके बाद दोस्तों एक Warning आ रहा है सिंपली इसे हमें यस कर देना है। तो अब दोस्तों यहां पे प्रॉपर एक फॉर्म खुल के आ चुका है। जहां पे सबसे पहले I Want To Apply For के ऊपर आपको यहां पे क्लेम ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है। तो अब देखिए दोस्तों मेरे केसेस में यहां पे चार प्रकार के फॉर्म का ऑप्शन आ रहा है। पहला है फॉर्म 90, फॉर्म 10C और दूसरा आ जाता है स्कीम सर्टिफिकेट और लास्ट में आ जाता है फॉर्म 31।
हर फॉर्म का उपयोग और महत्व:
चारों ही फॉर्म का मतलब मैं आपको Clear कर देता हूं। चारों फॉर्म किसके लिए जरूरी है? किस चारों फॉर्म से कौन-कौन से पैसे निकलते हैं ? सबसे पहली बात फॉर्म 19 के माध्यम से जो हर मंथ आपके तरफ से पैसा जमा हुआ है और जो हर मंथ कंपनी के तरफ से जमा हुआ है। ये दोनों पैसा निकलेगा फॉर्म 19 के थ्रू। ठीक है ? उसके बाद अगला आ जाता है Pension Withdraw के लिए फॉर्म 10C यानी कि सरकार द्वारा जो हर मंथ कंट्रीब्यूशन हमें मिलता है और कभी-कभी जो ब्याज वाला पैसा मिलता है ये दोनों पैसा निकलेगा फॉर्म 10C के माध्यम से यानी कि हमें सारा पैसा निकालना है तो एक बार फॉर्म 19 को हम फिल करेंगे उसके बाद फॉर्म 10C को हम फिल करेंगे।
फॉर्म 31 का उपयोग (एडवांस पैसा निकालने के लिए) :
ये पेंशन लगाने के लिए फॉर्म होता है। बाकी दोस्तों लास्ट फॉर्म है फॉर्म 31। यह PF का एडवांस पैसा निकालने के लिए है। तो चलिए इस आर्टिकल के स्टार्टिंग में हमने आपको बताया था कि एडवांस निकालने का भी प्रोसेस हम दिखाएंगे। तो एक बार हम एडवांस निकालने का प्रोसेस देख लेते हैं। उसके बाद बैक टू बैक हम फॉर्म 19 और फॉर्म 10C दोनों ही फॉर्म फिल करके मैं आपको दिखाने वाला हूं।
फॉर्म 31 (Advance Withdrawal) भरने की प्रक्रिया:
तो दोस्तों, हमने यहां पे फॉर्म 31 जो कि PF का एडवांस पैसा निकालने के लिए होता है, यह फॉर्म हमने सेलेक्ट कर लिया। अब सेलेक्ट सर्विस का ऑप्शन आ रहा है। तो जिस भी कंपनियों में आपने काम किया होगा, जिस पीएफ अकाउंट में आपका पैसा होगा, वो अकाउंट आपको यहां पे सेलेक्ट करना है।
Reason और अमाउंट सेलेक्ट करना :

उसके बाद अगला यहां पे ऑप्शन आ रहा है आप PF का एडवांस पैसा क्यों निकालना चाहते हो ? रीजन सेलेक्ट करो। तो रीजन के अंदर दोस्तों यहां पे चारप ऑप्शन आपको देखने को मिलेंगे। लेकिन अगर आप illness यानी कि मैं बीमार हूं ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं तो आपके तरफ से जो हर मंथ जमा होता है उस अमाउंट का 90% पैसा निकाल सकते हो।
Address और सबमिशन प्रक्रिया:
उसके बाद दोस्तों अगला आ जाता है Employee Address। यहां पे अपना फुल एड्रेस फिल कर देना है ना। लाइन वन लाइन टू स्टेट सिटी पिन कोड डिस्ट्रिक्ट सारा कुछ अपना फिल करेंगे और यहां पे देखो जो हमने आपको स्टार्टिंग में बताया था अपलोड स्कैन कॉपी ऑफ चेक एंड पासबुक तो यहां पे बोला जा रहा है आपका जो बैंक अकाउंट है वो डिजिटली वेरीफाई कर दिया गया है चेक एंड पासबुक इज नॉट रिक्वायर्ड यानी कि ये सब देने की जरूरत नहीं है। सब कुछ ऑनलाइन वेरीफाई है। तो दोस्तों अपना ऊपर का सारा डाटा फिल करके नीचे टर्म्स एंड कंडीशन एग्री करेंगे। सेंड आधार ओटीपी के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके आधार रजिस्टर नंबर पे ओटीपी आएगा। ओटीपी यहां पे एंटर करेंगे। वैलिडेट एंड सबमिट क्लेम के ऊपर आपको क्लिक कर देना है। तो इससे क्या है आपका फॉर्म 31 का जो एप्लीकेशन है सबमिट हो जाएंगे।
फॉर्म 19 भरने की प्रक्रिया (पूरा पैसा निकालना):
लेकिन दोस्तों हमारे इस आर्टिकल का टारगेट है PF का पूरा पैसा निकालना। तो चलो हम फॉर्म 19 को भी फिल करते हैं। तो हम वापस से इस पेज के ऊपर आ चुके हैं। इस बार हम फॉर्म 19 को सेलेक्ट करेंगे और मैं फॉर्म 19 सेलेक्ट किया हूं। तो एक एडिशनल यहां पे फॉर्म 15G का ऑप्शन आ चुका है।
फॉर्म 15G का महत्व और उपयोग:
यह सबमिट करने के लिए बोला जा रहा है। हालांकि यह मैंडेटरी नहीं है। यहां पे स्टार नहीं लगा हुआ है। लेकिन इसका मतलब थोड़ा सा आप समझिए कि ये किन के लिए जरूरी है या किन के लिए जरूरी नहीं है और इसके फायदे नुकसान क्या है। सबसे पहली बात यह सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म है इनकम के लिए। यानी कि अगर आप फॉर्म 15 जी फिल करते हो और इसके थ्रू डिक्लेअ करते हो जो हमारा सालाना इनकम है वो 3 लाख से कम है तो आपके विड्रॉल अमाउंट के ऊपर टीडीएस नहीं काटे जाएंगे।
फॉर्म 15G डाउनलोड और अपलोड प्रक्रिया :
लेकिन ये सबके लिए जरूरी नहीं है। जिनका सर्विस हिस्ट्री 5 साल से कम है और पीएफ विड्रॉल का फाइनल अमाउंट 500 से ज्यादा है उनके लिए ही TDS एप्लीकेबल होता है। तो अगर आप इस फॉर्म को फिल कर देते हो तो TDS नहीं कटेंगे। वैसे इस फॉर्म को फिल नहीं करते हैं और TDS कट भी जाता है तो वो आपके पैन कार्ड पे जमा हो जाएगा जो कि साल के अंत में ITR File करके आप उस पैसे को वापस ले सकते हो। बात करें अगर इस फॉर्म को फिल करने की और फॉर्म मिलेगा कहां पे ? तो Google पे आप सर्च करोगे फॉर्म 15G और किसी भी वेबसाइट से पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना है।
फॉर्म अपलोड करने की प्रक्रिया:
फिल करके उसको फोटो खींच के और यहां पे अपलोड करना है। ठीक है ? फॉर्म 15G का फंडा हमने समझ लिया। अब आगे आ जाते हैं दोस्तों Employee Address । यहां पे आपको अपना फुल एड्रेस फिल कर देना है। लाइन वन, लाइन टू, स्टेट, सिटी, डिस्ट्रिक्ट, पिन कोड सारा कुछ फिल कर देंगे। अगेन यहां पे देख सकते हैं अपलोड स्कैन, कॉपी ऑफ़ चेक एंड पासबुक। यहां पे बोला जा रहा है आपका अकाउंट जो है वह डिजिटली वेरीफाई हो चुका है बैंक के तरफ से और चेक बुक और पासबुक नॉट रिक्वायर्ड यानी कि कुछ अपलोड करने की कुछ प्रूफ देने की जरूरत नहीं है।
फॉर्म 19 सबमिशन और फॉर्म 10C का उपयोग:
बाकी अंत में आपको एक Term’s & Condition एग्री करना है। आधार ओटीपी सेंड करना है। आधार ओटीपी यहां पे एंटर करेंगे और सबमिट क्लेम के ऊपर क्लिक कर देंगे तो आपका जो फॉर्म 19 का फॉर्म है यह फिल हो जाएगा। एक बार फॉर्म 19 फिल करने के बाद वापस से इसी पेज के ऊपर आना है। और उसके बाद दोस्तों अगला फॉर्म हमने सेलेक्ट किया है ओनली Pension Withdraw फॉर्म 10C तो अब यहां पे देख सकते हैं बोला जा रहा है (The pension withdrawal benefit claim has already been settled) यानी कि ये पैसा मैं निकाल चुका हूं और दोबारा नहीं निकाल सकता हूं।
क्लेम ट्रैक करने की प्रक्रिया:
लेकिन दोस्तों आर्टिकल यहां पे खत्म हुआ नहीं है। अभी तो प्रूफ दिखाना बाकी है। मान के चलो आपने भी कोई क्लेम ऑनलाइन सबमिट किया है। उसको ट्रैक करना हो कि वो अप्रूव हुआ या रिजेक्ट हुआ। ठीक है ? या पैसा भेज दिया गया है। तो ये सारी चीजें चेक करने के लिए वापस से आपको Online Services के ऊपर क्लिक करना है। और यहां पे आपको Track Claim Status के ऊपर क्लिक करना है। तो अब आप यहां पे देख सकते हैं दोस्तों हमारा फॉर्म 10C का जो क्लेम है वो सेटल हो चुका है। फॉर्म 19 का जो क्लेम है यह भी हमारा सेटल हो चुका है। फॉर्म 31 का जो यानी कि पीएफ के एडवांस का क्लेम है। ये भी सारे के सारे क्लेम हमारे सेटल हो चुके हैं।
Video for guidance –
FAQ Section –
1. बिना नौकरी छोड़े पीएफ का पैसा कैसे निकालें ?
आप बिना नौकरी छोड़े PF से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए EPFO वेबसाइट पर लॉगिन करके Form 31 भरें और “Illness” या अन्य कारण से क्लेम सबमिट करें।
2. PF का पूरा पैसा कब निकाला जा सकता है ?
PF का पूरा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब आप नौकरी छोड़ चुके हों और 2 महीने तक कोई नई नौकरी न की हो।
3. PF क्लेम रिजेक्ट क्यों होता है ?
PF क्लेम रिजेक्ट होने का मुख्य कारण है — KYC अप्रूव न होना, गलत बैंक डिटेल, या “Date of Exit” अपडेट न होना।
4. Form 19 और Form 10C में क्या फर्क है ?
Form 19 से आप अपने और कंपनी द्वारा जमा EPF की पूरी राशि निकालते हैं, जबकि Form 10C से पेंशन वाला हिस्सा निकाला जाता है।
5. PF से एडवांस पैसा निकालने की लिमिट क्या है ?
अगर आप “Illness” के कारण एडवांस निकालते हैं, तो आप अपने जमा पैसे का 90% तक निकाल सकते हैं।