APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

SBI Simply CLICK Credit Card Benefits, Fees & Rewards Explained (2025 Guide)

SBI Simply Click Credit Card – 

SBI Simply Click Credit Card एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ज्यादा से ज्यादा Online Shopping करते हैं। यह कार्ड आपको Amazon, Flipkart, Myntra और कई Popular Online Platforms पर हर खरीदारी पर बेहतरीन Reward Points देता है। इसकी सालाना फीस भी किफायती है, और थोड़ा-सा खर्च पूरा होते ही यह फीस वापस भी हो जाती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी Daily की Online Shopping से अच्छे Reward’s मिलें और बचत भी हो, तो यह कार्ड एक शानदार Option साबित हो सकता है।

SBI Simply Click Credit Card के Benefit और Features – 

SBI Simply Click Credit Card

SBI Simply Click Credit Card उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो हर महीने Online Shopping खूब करते हैं। इस कार्ड के साथ आपको Online Spending पर सामान्य खरीदारी की तुलना में कई गुना ज्यादा Reward Points मिलते हैं। Amazon, Flipkart, Myntra, Cleartrip जैसे Partner Websites पर खरीदारी करने पर आपको 10X तक Reward Points मिलते हैं, जिससे आपकी हर Online Shopping और भी किफायती बन जाती है।

कार्ड का Annual Fee भी काफी कम है, और अगर आप साल भर में Fixed Expenses पूरा कर लेते हैं, तो आपकी Annual Fees माफ़ हो जाती है। कार्ड एक्टिवेशन पर मिलने वाला Amazon E-Gift Voucher भी एक अच्छा शुरुआती फायदा है। इसके अलावा, आपकी हर ₹100 की सामान्य खरीदारी पर भी Reward Points मिलते रहते हैं, जिन्हें बाद में आप Shopping, Gift Voucher या अन्य Redemption में इस्तेमाल कर सकते हैं।

SBI Simply Click Credit Card – Applicable Fees and Charges :-

SBI Simply Click Credit Card की फीस काफी Affordable रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे बिना किसी झंझट के इस्तेमाल कर सकें। इस कार्ड की सालाना फीस ₹499 + टैक्स है, जो कार्ड मिलने के बाद एक बार चार्ज होती है। अच्छी बात यह है कि अगर आप सालभर में SBI द्वारा तय की गई खर्च सीमा को पूरा कर लेते हैं, तो यह सालाना फीस माफ़ भी हो जाती है

इसके अलावा, कार्ड की Renovation फीस भी ₹499 + टैक्स है, और यह भी आपकी वार्षिक खर्च सीमा पूरी होने पर Reverse हो सकती है।
लेन-देन पर अन्य सामान्य शुल्क जैसे कैश एडवांस फीस, फाइनेंस चार्ज या लेट पेमेंट फीस, SBI की मानक क्रेडिट कार्ड नीतियों के अनुसार लागू होते हैं।

कुल मिलाकर, यह कार्ड Low fees और Good Rewards के साथ आता है, जिससे यह Online Shopping करने वालों के लिए एक बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है।

SBI Simply Click Credit Card – Late Payment Charges :-

अगर आप SBI Simply Click Credit Card का बिल समय पर नहीं भरते, तो बैंक Late Payment चार्ज लगाता है। ये चार्ज आपके बकाया राशि पर निर्भर करते हैं। जितनी ज्यादा आपके कार्ड पर देनदारी होगी, उतना ही लेट पेमेंट अमाउंट बढ़ सकता है।

अच्छी बात यह है कि SBI ने चार्जेज को स्लैब-वाइज रखा है, यानी छोटी बकाया राशि पर कम फीस और बड़ी राशि पर ज्यादा फीस लगती है। यह इस बात का ध्यान दिलाती है कि बिल हमेशा समय पर भरना सबसे बेहतर है – इससे न सिर्फ लेट फीस से बचा जा सकता है, बल्कि आपका क्रेडिट स्कोर भी सुरक्षित रहता है।

SBI Simply Click Credit Card – लेने की Eligibility Criteria क्या है :-

SBI Simply Click Credit Card लेने के लिए बैंक कुछ बुनियादी Qualifications तय करता है, ताकि कार्ड सुरक्षित तरीके से सही लोगों को जारी किया जा सके। सबसे पहले, आवेदक की उम्र आमतौर पर 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आपका Regular And Stable Income Source होना ज़रूरी है, चाहे आप Salaried हों या Self-Employed

आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए, क्योंकि SBI उसी आधार पर तय करता है कि आप क्रेडिट को कितनी जिम्मेदारी से संभाल सकते हैं। साथ ही, बैंक आपके KYC Document’s जैसे आधार, पैन, पता और Income Proof भी चेक करता है।

How to Apply SBI Simply Click Credit Card – 

SBI Simply Click Credit Card के लिए आवेदन करना काफी आसान है। आप इसे Online या Offline दोनों तरीकों से Apply कर सकते हैं। सबसे सरल तरीका SBI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करना है। यहाँ आपको अपना Basic Details, KYC Document’s और Income से जुड़ी जानकारी भरनी होती है। Form Submit करने के बाद SBI आपके Document’s की वेरिफिकेशन करता है और सब कुछ सही होने पर कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाता है।

अगर आप चाहें तो नज़दीकी SBI बैंक शाखा जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। वहाँ Bank Representative आपको पूरा प्रोसेस समझाता है और आपके Document’s इकट्ठा कर लेता है।

SBI Simply Click Credit Card – Documents Required :-

SBI Simply Click Credit Card के लिए आवेदन करते समय कुछ Required Documents देने होते हैं, ताकि बैंक आपकी Identity and Income Verification कर सके। सबसे पहले, आपको अपना KYC Document’s देना होता है, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, आपके Proof Of Address भी जरूरी है – Like Electricity Bill, Water Bill, Passport or Your Rent Agreement
अगर आप नौकरी करते हैं, तो बैंक आपकी Proof of Income भी मांगता है, जैसे Salary Slip, Bank statement or Form 16। वहीं, Self-Employed लोगों के लिए ITR और बिज़नेस से जुड़े दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इन Basic Documents के साथ आपका आवेदन आसानी से प्रोसेस हो जाता है और कार्ड जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगता।

SBI Simply Click Credit Card Apply Link – Apply Link
अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial – 

अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment