APP Review Bank A/C BUS Credit Card EPFO Flight Hotel IRCTC Loan's Coupon Code Consulting Yojana & Documents

SBI WhatsApp Banking: Complete Guide to Features, Registration & Mini Statement (2025)

SBI WhatsApp Banking क्या है

SBI WhatsApp Banking, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की एक ऐसी सुविधा है जो आपकी Everyday banking को बेहद आसान बना देती है। इसमें आप WhatsApp जैसे आम Messaging App के ज़रिए ही अपने बैंक से जुड़ी कई ज़रूरी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। न आपको बैंक की ऐप डाउनलोड करनी पड़ती है, न बार – बार Login करने की जरूरत होती है – बस SBI के Official WhatsApp नंबर पर “Hi” भेजते ही सारी Facilities आपके सामने खुल जाती हैं। SBI ने यह सुविधा खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए शुरू की है जो तेज़, सरल और बिना किसी तकनीकी झंझट के बैंकिंग करना पसंद करते हैं। अगर आपके पास Smart Phone है और WhatsApp चलता है, तो आप इस सेवा का पूरा फायदा कभी भी ले सकते हैं।

SBI WhatsApp Banking से क्या काम कर सकते हैं – 

SBI WhatsApp Banking के ज़रिए आप कई तरह के छोटे – बड़े बैंकिंग काम सीधे WhatsApp पर ही कर सकते हैं। यह सेवा उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बिना ऐप खोले या बार-बार Login किए जल्दी से जानकारी पाना चाहते हैं। नीचे वे मुख्य काम दिए गए हैं जो आप इस सुविधा से कर सकते हैं :-

  • अकाउंट बैलेंस चेक करना  –  एक मैसेज में आपका बैलेंस आपके सामने आ जाता है।

  • मिनी स्टेटमेंट देखना  –  हाल की लेन-देन की जानकारी WhatsApp पर ही मिल जाती है।

  • एटीएम और ब्रांच लोकेशन ढूंढना  – आपके नज़दीकी SBI ATM या ब्रांच का पता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

  • लोन से जुड़ी जानकारी देखना  –  SBI के विभिन्न Loan Products की Basic Details समझ सकते हैं।

  • सेवा संबंधी जानकारी  –  KYC, बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सुविधाओं के बारे में अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

  • Customer Support से जुड़ना  –  जरूरत पड़ने पर SBI की मदद सेवाओं से संपर्क करने का आसान तरीका।

SBI WhatsApp Banking से बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें –
SBI WhatsApp Banking 

SBI WhatsApp Banking में अपना बैंक अकाउंट जोड़ना बहुत ही आसान है। इसके लिए न आपको किसी ऐप में लॉगिन करना होता है और न ही कोई लंबी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। बस कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होते हैं :-

  1. सबसे पहले अपने SBI अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WhatsApp चलाएं।
    सिर्फ वही नंबर काम करेगा जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।

  2. SBI का ऑफ़िशियल WhatsApp नंबर सेव करें:
    SBI WhatsApp Banking Number = +91 90226 90226

  3. WhatsApp पर “Hi” भेजें।
    मैसेज भेजते ही SBI का Verified Business Account आपके सामने खुल जाएगा।

  4. आपसे सहमति (Consent) ली जाएगी।
    “I Agree” या “Yes” लिखकर भेजें। इससे आपका नंबर SBI WhatsApp Banking के लिए Register हो जाएगा।

  5. Registration पूरा होते ही आपका बैंक अकाउंट अपने-आप लिंक हो जाता है।
    SBI खुद ही यह पहचान लेता है कि आपका WhatsApp नंबर किस SBI अकाउंट से जुड़ा है।

SBI WhatsApp Banking से मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालें – 

 

SBI WhatsApp Banking के ज़रिए मिनी स्टेटमेंट निकालना बिल्कुल आसान है :-

  1. अपने Registered Mobile Number से WhatsApp खोलें।
    वही नंबर चलेगा जो आपके SBI अकाउंट से लिंक है।

  2. SBI का ऑफ़िशियल WhatsApp नंबर पर “Hi” भेजें :-
    SBI WhatsApp Banking Number = +91 90226 90226

  3. SBI का मेन्यू खुलने पर “Services” या “Mini Statement” वाले Option को चुनें।
    आमतौर पर आपको एक नंबर दिया जाता है – उसे रिप्लाई में भेज दें।

  4. कुछ ही सेकंड में आपके WhatsApp पर आपके अकाउंट की हाल की लेन-देन की लिस्ट आ जाएगी।
    इसमें आमतौर पर 5 – 10 हाल की Transaction दिखाई जाती हैं।

SBI WhatsApp Banking के लाभ – 

SBI WhatsApp Banking आपके Everyday Banking अनुभव को काफी आसान बना देता है। यह सेवा उन लोगों के लिए खासतौर पर मददगार है जो बिना किसी ऐप या Login के जल्दी से बैंकिंग करना चाहते हैं। इसके कुछ प्रमुख फायदे नीचे दिए गए हैं :-

आसान और तेज़ उपयोग
सिर्फ WhatsApp पर मैसेज भेजकर आप बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और कई जरूरी सेवाएँ तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

कहीं भी, कभी भी उपलब्ध
आपको बैंक जाने या ATM ढूंढने की जरूरत नहीं – 24×7 WhatsApp पर सेवाएँ मिल जाती हैं।

कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं – 
SBI YONO या किसी दूसरे ऐप में लॉगिन किए बिना ही ज़रूरी जानकारी मिल जाती है।

User-Friendly Interface – 
WhatsApp सभी इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसे समझने और उपयोग करने में बिल्कुल परेशानी नहीं होती।

सुरक्षित बैंकिंग – 
यह सेवा केवल Registered Mobile Number पर ही काम करती है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है।

टाइम की बचत – 
छोटी-छोटी बैंकिंग जानकारी, जो आमतौर पर बैंक या ATM में समय लेती है, वह कुछ सेकंड में मिल जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी – 
जिन्हें इंटरनेट बैंकिंग या ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी होती है, वे आसानी से WhatsApp के ज़रिए जानकारी ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial

SBI WhatsApp Banking से जुड़े FAQ – 

1. क्या SBI WhatsApp Banking सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है ?
हाँ, यह सेवा हर उस SBI ग्राहक के लिए उपलब्ध है जिसका मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट से Registered है।

2. क्या WhatsApp Banking के लिए कोई ऐप डाउनलोड करना पड़ता है ?
नहीं, इस सेवा के लिए आपको कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता। सिर्फ WhatsApp से ही काम हो जाता है।

3. मिनी स्टेटमेंट या बैलेंस चेक करने के लिए कोई शुल्क लगता है ?
नहीं, SBI WhatsApp Banking का इस्तेमाल पूरी तरह Free है।

4. क्या कोई भी WhatsApp नंबर इस्तेमाल किया जा सकता है ?
नहीं, केवल वही मोबाइल नंबर काम करेगा जो आपके SBI अकाउंट से Registered है।

5. WhatsApp Banking पर कौन-कौन सी सेवाएँ मिलती हैं ?
आप Balance Check, Mini Statement, ATM/branch Location, Loan Enquiry and Other Basic Services प्राप्त कर सकते हैं।

6. WhatsApp Banking सुरक्षित है ?
हाँ, यह सेवा सुरक्षित है क्योंकि यह सिर्फ आपके Registered मोबाइल नंबर पर ही चलती है और SBI का Verified WhatsApp Account इस्तेमाल होता है।

अधिक जानकारी के लिए Visit करें – https://purajankari.in/

Leave a Comment