Voter ID Card क्या है ?
Voter ID Card, जिसे आधिकारिक रूप से मतदाता पहचान पत्र कहा जाता है, भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) द्वारा जारी किया जाने वाला एक ऐसा पहचान दस्तावेज़ है, जो किसी भी भारतीय नागरिक की मतदान करने की पात्रता को दर्शाता है। साधारण शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा कार्ड है जो यह साबित करता है कि आप 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिक हैं और चुनाव में अपना वोट डाल सकते हैं।
यह कार्ड सिर्फ मतदान करने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह कई जगहों पर एक मान्य पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है – जैसे बैंक अकाउंट खोलने में, सरकारी दस्तावेज़ों में, या Address Proof की आवश्यकता होने पर।
Voter ID Card में आपका नाम, फोटो, पता, जन्मतिथि और एक Unique Identification नंबर होता है, जिसकी मदद से आपका नाम मतदाता सूची (Voter List) में सत्यापित किया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह हर नागरिक का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो आपको देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार देता है।
Voter ID Card रजिस्ट्रेशन प्रोसेस –

Election Commission ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, ताकि हर नागरिक बिना किसी झंझट के अपना Registration कर सके। नीचे दिए गए स्टेप्स आपको सिर्फ रजिस्ट्रेशन तक की प्रक्रिया बताते हैं :-
Step 1: Voter’s की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ :
सबसे पहले Election Commission Of India पोर्टल खोलें। यही वह Platform है जहाँ से आपका रजिस्ट्रेशन शुरू होता है।
Step 2: “Sign Up” पर क्लिक करें :
अगर आप पहली बार पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको एक New Account बनाना होगा। इसके लिए “Sign Up” बटन पर क्लिक करें।
Step 3: Mobile Number और Email दर्ज करें :
अब आपको अपना Mobile number, email ID और Captcha Code भरना होता है। जानकारी भरने के बाद “Generate OTP” पर क्लिक करें।
Step 4: OTP दर्ज करके Verify करें :
आपके Mobile or Email पर भेजा गया OTP दर्ज करें। यह स्टेप आपकी पहचान की सुरक्षा और Verification के लिए महत्वपूर्ण है।
Step 5: Account Details सेट करें :
अब अपना Name, Username और Password सेट करें। यह वही लॉगिन जानकारी होगी जिसका उपयोग आप आगे पोर्टल में प्रवेश करने के लिए करेंगे।
Step 6: रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा :
सभी जानकारी सही तरीके से भरते ही आपका अकाउंट Successfully Register हो जाता है।
Voter ID Card Online Apply प्रोसेस :
Voter ID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करना एक आसान और पूरी तरह Digital Process है, जिसे कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पूरा कर सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स आपको शुरुआत से अंत तक पूरे आवेदन की प्रक्रिया समझाते हैं :-

Step 1: पोर्टल में लॉगिन करें –
सबसे पहले Election Commission Of India पर जाएं और अपने बनाए हुए अकाउंट से लॉगिन करें। अगर अकाउंट पहले से रजिस्टर है तो सीधे लॉगिन किया जा सकता है।
Step 2: “Apply for New Voter ID (Form 6)” चुनें –
लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में आपको “नए वोटर के लिए आवेदन (Form 6)” का विकल्प मिलेगा। इसी फॉर्म के जरिए आप नया Voter ID बनवा सकते हैं।
Step 3: अपनी Personal जानकारी भरें –
अब आपको अपना Name, Date of Birth, Gender, Mobile Number, Email और परिवार के किसी सदस्य से Related Details भरने होते हैं। सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरें।
Step 4: Address Related जानकारी दर्ज करें –
यहाँ आपको अपना Complete Address, Pin Code, State, District और Selection of Assembly Constituency करना होता है। यह वही Address होता है जहाँ आपका Voter Card भेजा जाएगा।
Step 5: Required Document’s अपलोड करें –
Form भरने के बाद आपको Identity proof, Age proof और Proof of Address (आधार कार्ड / पैन कार्ड ) अपलोड करना होता है। ये दस्तावेज़ JPG, PDF या PNG फॉर्मेट में होने चाहिए।
Step 6: फोटो अपलोड करें –
अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। Note :- फोटो Clear and Front Face होनी चाहिए।
Step 7: Form Review करें –
Submit करने से पहले एक बार सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
Step 8: Form Submit करें –
सारी जानकारी सही होने पर “Submit” पर क्लिक करें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक चुनाव आयोग तक पहुँच जाएगा।
Step 9: Reference Number प्राप्त करें –
Form Submit होते ही आपको एक Reference ID मिलती है। आगे चलकर आप इसी नंबर से अपने Application Status ट्रैक कर सकते हैं।
Voter ID Card Apply Status कैसे Track करें –
Voter ID Card Application Status जानना अब बेहद आसान हो गया है। चुनाव आयोग ने Online System को इतना Easy बना दिया है कि आप अपने मोबाइल से ही कुछ ही सेकंड में Status चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :-

Step 1: पोर्टल पर जाएँ –
सबसे पहले Election Commission Of India की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, जहाँ से आप अपने Application Status को चेक कर सकते हैं।
Step 2: “Track Application Status” विकल्प चुनें –
होमपेज पर आपको “Track Application Status” या “Application Status” का Option दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 3: Reference ID दर्ज करें –
जब आपने Voter ID के लिए आवेदन किया था, तब आपको एक Reference Number मिला था। वही नंबर यहाँ दर्ज करें।
Step 4: Status देखें –
Reference ID डालने के बाद “Track Status” पर क्लिक करें। अब आपको आपका पूरा Status दिखाई देगा –
जैसे कि आपका आवेदन Pending, Under Verification, Approved, या Card Dispatched है।
Step 5: Update’s पर नज़र रखें –
आप चाहे तो समय-समय पर उसी Reference Number की मदद से Status चेक करते रह सकते हैं, जब तक आपका Physical Card आपके पते पर नहीं पहुँच जाता।
Voter ID Card Download कैसे करें –
अगर आपका आवेदन मंज़ूर हो चुका है, तो आप कुछ सरल स्टेप्स में अपना Voter Card मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 1: Portal में लॉगिन करें –
सबसे पहले Election Commission Of India पर जाएँ और अपनी लॉगिन डिटेल्स (Mobile Number/Email and Password) से लॉगिन करें।
Step 2: E – EPIC Download विकल्प चुनें –
Login होने के बाद आपको “Download e-EPIC” या “Digital Voter ID” का Option दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 3: अपना EPIC नंबर या Reference ID दर्ज करें –
अब आपको अपना EPIC नंबर (Voter ID नंबर) या फिर आवेदन के समय मिला हुआ Reference ID डालना होता है।
Step 4: OTP Verification करें –
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और उस पर आए OTP को डालकर अपनी पहचान Verified करें।
Step 5: E – EPIC PDF डाउनलोड करें –
OTP की पुष्टि होते ही आपका डिजिटल Voter ID सामने दिखाई देगा। अब आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 6: File अपने फोन या कंप्यूटर में सेव करें –
डाउनलोड की गई PDF फाइल Password-Protected होती है। इसे खोलने के लिए आपको अपनी Date of Birth (DDMMYYYY फॉर्मेट) डालनी होगी।
Voter ID Card Correction कैसे करें –
अगर आपके Voter ID Card में Name, Address, Date of Birth या किसी भी अन्य जानकारी में गलती है, तो उसे ऑनलाइन ठीक करना बेहद Simple Process है। चुनाव आयोग ने इसके लिए एक आसान डिजिटल सिस्टम बनाया है, जिससे कोई भी नागरिक घर बैठे अपने वोटर कार्ड में सुधार कर सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :-

Step 1: Portal पर लॉगिन करें –
सबसे पहले Election Commission Of India जाएँ और अपनी लॉगिन डिटेल्स (Mobile Number/Email and Password) से लॉगिन करें।
Step 2: Correction के लिए Form 8 चुनें –
Login के बाद आपको “Correction in Personal Details (Form 8)” का विकल्प दिखाई देगा। वोटर कार्ड में किसी भी गलती को ठीक करने के लिए यही Form इस्तेमाल किया जाता है।
Step 3: अपनी गलती चुनें जिसे सुधारना है –
अब आपको यह चुनना होता है कि कौन सी जानकारी गलत है –
जैसे – Name, Photograph, Address, Date of Birth, या किसी और चीज़ में सुधार चाहिए।
Step 4: Correct Information दर्ज करें –
अब Wrong Information को हटाकर Right Information भरें। ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आप दर्ज कर रहे हैं वह आपके Document’s से मेल खानी चाहिए।
Step 5: Important Document अपलोड करें –
सुधार के प्रकार के अनुसार आपको Supporting Documents अपलोड करना होता है –
जैसे Aadhar Card, Birth Certificate, Address Proof आदि।
Step 6: Form सबमिट करें –
सारी जानकारी पूरी करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। अब आपका अनुरोध Election Commission के पास चला जाएगा।
Step 7: Correction Status ट्रैक करें –
Form सबमिट होते ही आपको एक Reference Number मिलता है। इसी की मदद से आप Correction Status कभी भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो Tutorial –
Voter ID Card से जुड़े FAQ –
1. Voter ID Card बनवाने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए ?
Voter ID Card के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
2. क्या Voter ID Card ऑनलाइन बन सकता है ?
हाँ, पूरा आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है – इसके लिए NVSP या Voter Portal का उपयोग किया जाता है।
3. क्या मोबाइल से भी Voter ID के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
हाँ, आप अपने मोबाइल से आसानी से Form 6 भरकर नया वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।
4. Voter ID Card बनने में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर 15 – 30 दिन लगते हैं, लेकिन यह आपके Area और Verification Process पर भी निर्भर करता है।
5. Voter ID Card की स्थिति कैसे पता करें ?
आवेदन के समय मिले Reference Number की मदद से आप NVSP पोर्टल पर Track Application Status से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
6. क्या वोटर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है ?
हाँ, आपका Application Approved होने के बाद आप अपना e-EPIC (Digital Voter ID) आसानी से PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
